Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

साल्मेटेरोल कैसे काम करता है

साल्मेटेरोल फेफड़ों तक पहुंचने वाले वायु मार्गों को आराम पहुंचाकर और उन्हें खोलकर सांस लेना आसान बनाता है।
सैल्मेटेरोल, लॉन्ग एक्टिंग बीटा एगोनिस्ट (एलएबीए) नामक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह फेफड़ों में वायु मार्गों को शिथिल करता है और खोलता है जिससे सांस लेना ज्यादा आसान हो जाता है।

साल्मेटेरोल के सामान्य दुष्प्रभाव

कंपन, सिर दर्द, बेचैनी, अनिद्रा, थरथराहट , पेशी में खिंचाव
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

साल्मेटेरोल के लिए उपलब्ध दवा

साल्मेटेरोल के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि कोई खुराक छुट जाने पर उसकी भरपाई करने के लिए दोहरी खुराक लेने की कोशिश न करें।
  • दमा या सीओपीडी का दौरा पड़ने पर सैल्मेटेरोल का इस्तेमाल न करें। आपको दौरों के दौरान इस्तेमाल करने के लिए एक शॉर्ट-एक्टिंग इन्हेलर लेने की सलाह देगा। अपने डॉक्टर से बात किए बिना सैल्मेटेरोल का इस्तेमाल बंद न करें।
  • यदि आप अचानक सैल्मेटेरोल का इस्तेमाल बंद कर देते हैं तो आपके लक्षण और बदतर हो सकते हैं।
  • यदि आपको सैल्मेटेरोल से एलर्जी (अतिसंवेदनशील) है तो सैल्मेटेरोल न लें, इन्हेलर उपकरण को हमेशा एक क्षैतिज स्थिति में ही चालू और इस्तेमाल करें। सैल्मेटेरोल के साथ एक स्पेसर उपकरण का इस्तेमाल करने की कोशिश न करें।
  • उपकरण को इस्तेमाल के लिए तैयार करने के लिए, रक्षात्मक पन्नी के पाउच को खोलकर इन्हेलर उपकरण को बाहर निकालें। उपकरण को एक हाथ में पकड़ें। दूसरे हाथ के अंगूठे से थम्ब ग्रिप को दबाते हुए अपने से जितना हो सके उतना दूर ले जाएँ। माउथपीस दिखाई देने लगेगा और सही जगह पर आ जाएगा।
  • उपकरण को समतल स्थिति में पकड़कर रखें जिसका माउथपीस आपकी तरफ होनी चाहिए। अपने अन्थूते से लीवर को अपने से जितना हो सके उतना दूर खिसकाएं। आपको क्लिक की आवाज सुनाई डेनी चाहिए। अब यह उपकरण इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • उपकरण को बंद या टेढ़ा न करें, लीवर के साथ न खेलें, या लीवर को एक बार से ज्यादा न घुमाएं। इससे अनजाने में खुराक निकलकर बर्बाद हो सकता है।