एसेब्रोफिलीन का उपयोग
Acebrophylline का इस्तेमाल श्वास-रोग और क्रोनिक प्रतिरोधी फेफड़ा विकार (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर या सीओपीडी) के इलाज और रोकथाम में किया जाता है।
Available generics for एसेब्रोफिलीन
Order with generics and save upto 50%
Show more

एसेब्रोफिलीन कैसे काम करता है
एसेब्रोफाइलिन, जो कि एक जैन्थिन व्युत्पाद है, इसका सम्बन्ध ब्रोंकोडायलेटर नामक दवा की एक श्रेणी से है। यह कोशिका के अन्दर एंजाइम (फोस्फोडाइस्टेरेज) को अवरुद्ध कर देता है और उसके बाद मैसेंजर के स्तर में वृद्धि कर देता है जिसे साइक्लिक एडिनोसिन मोनोफॉस्फेट के नाम से जाना जाता है, जो श्वासनली की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। यह सूजन पैदा करने वाले कुछ विशेष केमिकलों (ल्यूकोट्राईनेस, ट्यूमर गलाने वाला कारक इत्यादि) को फेफड़ों में जाने से रोकता है जिससे सूजन में कमी आती है। यह बलगम के गाढ़ेपन को भी कम करता है जिससे बलगम के बोझ को ख़त्म करना रोगी के लिए आसान हो जाता है।
एसेब्रोफिलीन के सामान्य दुष्प्रभाव
उबकाई , सिर दर्द, उल्टी, पेट की परेशानी , बेचैनी

Get medicines for एसेब्रोफिलीन

Want to Know More
Read Our Editorial Policyएसेब्रोफिलीन के लिए उपलब्ध दवा
एसेब्रोफिलीन के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- एसिब्रोफिलिन को खाने के बाद लिया जाना चाहिए ताकि जठरांत्र सम्बन्धी असुविधा से बचा जा सके।
- यदि आप दूसरी दवाइयां ले रहे हैं जैसे फ्रुसिमाइड, रिजर्पाइन, बार्बिटुरेट्स या फेनिटोनिन तो अपने डॉक्टर बताएं।
- यदि आपको तंत्रिया तंत्र संबंधी विकृतियां हैं जैसे मिरगी और इसके इलाज करा रहे हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।
- यदि आप धूम्रपान करते हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं
- । यदि आप स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।






