वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन

View available alternative with समान साल्ट वाले कंपोजिशन

परिचय
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग अस्पताल में भर्ती मरीजों में गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए किया जाता है. यह रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट के इन्फेक्शन्स के अगेंस्ट असरदार है (जैसे. न्यूमोनिया), मूत्रमार्ग, त्वचा और सॉफ्ट टिश्यू, हड्डियां और जोड़, हृदय, ब्लड आदि.
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन का उपयोग सर्जिकल प्रक्रियाओं से गुजरने वाले रोगियों में संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जाता है, जिनमें संक्रमण के अधिक जोखइम होते हैं. यह बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करता है और वयस्कों और बच्चों के इलाज के लिए उपयोगी है. यह एक नैरो-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक है जो केवल ग्राम-पॉजिटिव प्रकार के बैक्टीरिया को कवर करती है. यह दवा पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में नस में ड्रिप (इन्फ्यूजन) द्वारा धीरे-धीरे दी जाती है. रैपिड इन्फ्यूजन के कारण ब्लड प्रेशर कम होना, घरघराहट, सांस फूलना या खुजली जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं. इसे अतिरिक्त प्रकार के बैक्टीरिया के इलाज के लिए अन्य एंटीबायोटिक्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है.
कुछ लोगों को इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन और लालीपन जैसी अस्थाई प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं. हालांकि, ये आमतौर पर मामूली और अस्थायी होते हैं. अन्य दुष्प्रभाव जैसे घरघराहट, किडनी को नुकसान, सांस की तकलीफ, लालिमा (चेहरे, कान, गर्दन और धड़ में गर्मी का एहसास) और ब्लड प्रेशर में कमी कभी-कभी देखी जा सकती है.
अगर आपको पहले कभी इस दवा से एलर्जी का इतिहास रहा है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. जब आप इस दवा का सेवन कर रहें हैं तो आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी कार्यक्षमता और आपकी श्रवणशक्ति की निगरानी कर सकता है. कुछ लोगों को रक्त में इस दवा के स्तर की जांच करने के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह दी जा सकती है. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रहे हैं तो यह दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें.
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन का उपयोग सर्जिकल प्रक्रियाओं से गुजरने वाले रोगियों में संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जाता है, जिनमें संक्रमण के अधिक जोखइम होते हैं. यह बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करता है और वयस्कों और बच्चों के इलाज के लिए उपयोगी है. यह एक नैरो-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक है जो केवल ग्राम-पॉजिटिव प्रकार के बैक्टीरिया को कवर करती है. यह दवा पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी की देखरेख में नस में ड्रिप (इन्फ्यूजन) द्वारा धीरे-धीरे दी जाती है. रैपिड इन्फ्यूजन के कारण ब्लड प्रेशर कम होना, घरघराहट, सांस फूलना या खुजली जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं. इसे अतिरिक्त प्रकार के बैक्टीरिया के इलाज के लिए अन्य एंटीबायोटिक्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है.
कुछ लोगों को इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन और लालीपन जैसी अस्थाई प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं. हालांकि, ये आमतौर पर मामूली और अस्थायी होते हैं. अन्य दुष्प्रभाव जैसे घरघराहट, किडनी को नुकसान, सांस की तकलीफ, लालिमा (चेहरे, कान, गर्दन और धड़ में गर्मी का एहसास) और ब्लड प्रेशर में कमी कभी-कभी देखी जा सकती है.
अगर आपको पहले कभी इस दवा से एलर्जी का इतिहास रहा है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें. जब आप इस दवा का सेवन कर रहें हैं तो आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी कार्यक्षमता और आपकी श्रवणशक्ति की निगरानी कर सकता है. कुछ लोगों को रक्त में इस दवा के स्तर की जांच करने के लिए ब्लड टेस्ट की सलाह दी जा सकती है. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रहे हैं तो यह दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें.
वैंकोमायसिन इन्जेक्शन के मुख्य इस्तेमाल
- गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन
वैंकोमायसिन इन्जेक्शन के फायदे
गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन में
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन बैक्टीरिया को मारकर काम करता है जो गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है. इसका इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे फेफड़ों (न्यूमोनिया) और मूत्र मार्ग के इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है. इसे डॉक्टर या नर्स द्वारा नसों में दिया जाता है और खुद नहीं लगाना चाहिए. वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन से आमतौर पर आप बहुत जल्दी बेहतर महसूस करते हैं, लेकिन आपको इसे तब भी जारी रखना चाहिए, जब आप अच्छा महसूस करने लगते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैक्टीरिया नष्ट हो चुके हैं और प्रतिरोधी नहीं बने हैं.
वैंकोमायसिन इन्जेक्शन के साइड इफेक्ट
इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
वैंकोमायसिन के सामान्य साइड इफेक्ट
- सांस फूलना
- उल्टी
- मिचली आना
- खून में पोटेशियम का लेवल घट जाना
- पेट में दर्द
- सफ़ेद रक्त कोशिकाओं (वाइट ब्लड सेल्स) में कमी
- फ्लेबाइटिस (नसों की सूजन)
- हाइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप)
- पेट की गैस
- बहरापन
- रीनल टॉक्सिसिटी
- सिरदर्द
- बुखार
- पेरिफेरल एडीमा
- थकान
- यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
- पीठ दर्द
- रेड मैन सिंड्रोम
वैंकोमायसिन इन्जेक्शन का इस्तेमाल कैसे करें
आपका डॉक्टर या नर्स आपको यह दवा देगा. कृपया स्वयं उपयोग ना करें.
वैंकोमायसिन इन्जेक्शन किस प्रकार काम करता है
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग (कोशिका झिल्ली) बनाने से बचाकर बैक्टीरिया को मारता है,जो बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है.
सुरक्षा संबंधी सलाह
अल्कोहल
सेफ
Consuming alcohol with Vancomycin 500mg Injection does not usually cause any harmful side effects.
गर्भावस्था
डॉक्टर की सलाह लें
The safety of Vancomycin 500mg Injection during pregnancy has not been established. There are no adequate and well-controlled studies in pregnant women, and animal data on reproductive toxicity are insufficient. Your doctor will weigh the benefits and any potential risks before prescribing.
स्तनपान
डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
Vancomycin 500mg Injection may be safe to use during breastfeeding. जानवरों पर किए अध्ययनों में पाया गया कि विकसित हो रहे शिशु पर इसका कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ता है ; हालाँकि इससे संबंधित अध्ययन सीमित हैं.
ड्राइविंग
सेफ
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन के सेवन से आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है.
किडनी
सावधान
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. Dose adjustment may be needed.
इस दवा को लेते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी और कुछ ब्लड टेस्ट की सलाह दी जाती है.
इस दवा को लेते समय किडनी फंक्शन टेस्ट की नियमित निगरानी और कुछ ब्लड टेस्ट की सलाह दी जाती है.
लिवर
डॉक्टर की सलाह लें
There is limited data available on the use of Vancomycin 500mg Injection in patients with liver disease.
अगर आप वैंकोमायसिन इन्जेक्शन लेना भूल जाएं तो?
अगर आप वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन की खुराक लेना भूल गए हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
सभी विकल्प
यह जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है. कृपया कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें.
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन
₹256/Injection
वैंकोरे 500mg इंजेक्शन
माइलन फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड - वायाट्रिस कंपनी
₹267/injection
5% सस्ता
वैनकिंग 500mg इन्जेक्शन
नियोन लैबोरेटरीज लिमिटेड
₹333.4/injection
19% महँगा
वैंकोटेक सीपी 500mg इन्जेक्शन
United Biotech Pvt Ltd
₹297/injection
6% महँगा
गफिवैन 500mg इन्जेक्शन
गुफिक बायोसाइंस लिमिटेड
₹261.66/injection
7% सस्ता
जी वेंच 500mg इन्जेक्शन
ग्लैंड फार्मा लिमिटेड
₹267.45/injection
5% सस्ता
ख़ास टिप्स
- ह्रदय, रक्त, हड्डी और मुलायम ऊतकों से जुड़े गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज के लिए आपको वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन लेने की सलाह दी गयी है.
- बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. इसका सेवन जल्दी बंद कर देने से संक्रमण दुबारा हो सकता है और फिर इलाज में कठिनाई होती है.
- इसे ड्रिप के माध्यम से धीरे-धीरे लेना चाहिए. फास्ट इन्फ्यूजन के कारण ब्लड प्रेशर कम होना, घरघराहट, सांस फूलना या खुजली जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं.
- जब आप इस दवा का सेवन कर रहें हैं तो आपका डॉक्टर नियमित रूप से आपके किडनी कार्यक्षमता और आपकी श्रवणशक्ति की निगरानी कर सकता है.
- आपके खून में इस दवा का लेवल चेक करने के लिए आपका डॉक्टर नियमित रूप से ब्लड टेस्ट करवा सकता है.
- अगर आप गर्भवती हैं, गर्भधारण की योजना बना रही हैं या स्तनपान कराती हैं, तो डॉक्टर को बताएं.
फैक्ट बॉक्स
रासायनिक वर्ग
पेप्टाइड्स
लत लगने की संभावना
नहीं
चिकित्सीय वर्ग
एंटी इन्फेक्टिव
एक्शन क्लास
ग्लाइकोपेप्टाइड्स
यूजर का फीडबैक
वैनकोमाइसिन 500mg इंजेक्शन लेने वाले मरीज
सप्ताह में एक*
36%
दिन में एक बा*
29%
दिन में दो बा*
14%
महीने में एक *
14%
महीने में दो *
7%
*सप्ताह में एक बार, दिन में एक बार, दिन में दो बार, महीने में एक बार, महीने में दो बार
आप वैंकोमायसिन इन्जेक्शन का उपयोग किस लिए कर रहे हैं?
गंभीर बैक्टीर*
100%
*गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन
अब तक कितना सुधार हुआ है?
बढ़िया
44%
खराब
33%
औसत
22%
वैनकोमाइसिन 500mg इंजेक्शन के सेवन से आपको क्या साइड इफ़ेक्ट हुए ?
खून में पोटेश*
25%
फ्लशिंग (चेहर*
25%
मिचली आना
25%
पेट में दर्द
25%
*खून में पोटेशियम का लेवल घट जाना, फ्लशिंग (चेहरे, कान, गर्दन और शरीर में गर्मी महसूस होना)
आप वैंकोमायसिन इन्जेक्शन किस तरह से लेते हैं?
भोजन के साथ य*
50%
खाने के साथ
50%
*भोजन के साथ या उसके बिना
वैनकोमाइसिन 500mg इंजेक्शन की कीमत के आधार पर इसे रेटिंग दें
महंगा
100%
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन को काम करने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर, वैन्कोमाइसिन 500mg इन्जेक्शन इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और आपको बेहतर महसूस करने में कुछ दिन लग सकते हैं.
Disclaimer:
टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.रिफरेंस
- MacDougall C, Chambers HF. Protein Synthesis Inhibitors and Miscellaneous Antibacterial Agents. In: Brunton LL, Chabner BA, Knollmann BC, editors. Goodman & Gilman’s: The Pharmacological Basis of Therapeutics. 12th ed. New York, New York: McGraw-Hill Medical; 2011. pp. 1539-42.
- Chambers HF, Deck DH. Beta-Lactam and Other Cell Wall- & Membrane-Active Antibiotics. In: Katzung BG, Masters SB, Trevor AJ, editors. Basic and Clinical Pharmacology. 11th ed. New Delhi, India: Tata McGraw Hill Education Private Limited; 2009. pp. 786-87.
- Briggs GG, Freeman RK, editors. A Reference Guide to Fetal and Neonatal Risk: Drugs in Pregnancy and Lactation. 10th ed. Philadelphia, PA: Wolters Kluwer Health; 2015. pp. 1459-60.
मार्केटर की जानकारी
Name: ऐस्ट्रैज़ेनेका
Address: कॉर्पोरेट और पंजीकृत कार्यालय, ब्लॉक n1, 12 फ्लोर, मान्यता एम्बेसी बिजनेस पार्क, रचेनहल्ली, आउटर रिंग रोड, 560045, बंगलौर
मूल देश: भारत
हमारे पास उपलब्ध टेस्ट
संबंधित/लोकप्रिय टेस्ट








