टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट एक कॉम्बिनेशन दवा जिसका इस्तेमाल खांसी के इलाज के लिए किया जाता है. यह नाक और विंडपाइप में बलगम को पतला करता है, जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है. यह दवा गले की जलन से राहत देती है और गले में ठंडक पहुंचाती है.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक इस दवा का सेवन जारी रखें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. डॉक्टर को आपके द्वारा ली जाने वाली अन्य सभी दवाओं के बारे में बता दें क्योंकि इनमें से कुछ इस दवा को प्रभावित कर सकती हैं या इस दवा का प्रभाव उन पर पड़ सकता है.
सबसे सामान्य साइड इफेक्ट पेट दर्द, एलर्जिक रिएक्शन , समन्वय में कमी और श्वसन तंत्र में गाढ़ा स्राव हैं. इनमें से अधिकांश अस्थायी होते हैं और आमतौर पर समय के साथ सही हो जाते हैं. अगर आप इनमें से किसी भी साइड इफेक्ट को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें. इस दवा से नींद आ सकती है, इसलिए जब तक आप यह ना जान लें कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है तब तक ड्राइव या ऐसा कोई काम न करें जिसके लिए मानसिक फोकस की जरुरत होती है. यह दवा लेने के दौरान शराब पीने से बचें क्योंकि इससे अधिक नींद आ सकती है.
सेल्फ-मेडिकेशन का समर्थन न करें या किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी दवा का सुझाव न दें. यह दवा लेते समय बहुत सारे फ्लुइड्ज़ लेना फायदेमंद है. इस दवा को लेने से पहले, अगर आप गर्भवती हैं, गर्भवती होने की योजना बना रहें हैं या स्तनपान करा रहें हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट, गाढ़े म्यूकस को पतला करके, खांसी से राहत देता है और खांसी को दूर करता है. यह श्वसनमार्ग से हवा को अंदर लेने और बाहर निकालने में भी आपकी मदद करता है. यह खांसी की फ्रीक्वेंसी को कम करता है और आपको बेहतर महसूस करवाता है. इसके अलावा, टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट आपके गले को आराम देने में मदद करता है और जलन से राहत देता है. लक्षणों से आराम पाने के लिए दवाओं के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं और गर्म नमकीन पानी के साथ गरारे करें.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट के साइड इफेक्ट
इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
टोपेक्स के सामान्य साइड इफेक्ट
पेट दर्द/एपिगैस्ट्रिक दर्द
एलर्जिक रिएक्शन
नींद आना
चक्कर आना
मस्तिष्क और शारीरिक गतिविधियों के तालमेल में दिक्कत
श्वसन तंत्र में गाढ़ा स्राव
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल कैसे करें
इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस्तेमाल करने के पहले लेवल की जांच कर लें. इसे मापने वाले कप से मापें और फिर पिएं. इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिलायें. टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट किस प्रकार काम करता है
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट चार दवाओं का मिश्रण हैःसिट्रिक एसिड, डाईफेनहाइड्रामाइन, अमोनियम क्लोराइड और मेन्थोल. सिट्रिक एसिड एक प्राकृतिक पदार्थ है जो हल्के खांसी को राहत देने में मदद करता है. डाईफेनहाइड्रामाइन एक एंटीएलर्जिक है जो एक केमिकल मैसेंजर, हिस्टामाइन को ब्लॉक करके एलर्जी से संबंधित खांसी से राहत देता है. अमोनियम क्लोराइड एक ऐसा एक्सपेक्टोरेंट है जो म्यूकस (कफ) के चिपचिपेपन को कम करता है जिससे श्वसन मार्ग के माध्यम से इसका निकास आसान हो जाता है. मेन्थोल एक ठंडकनुमा संवेदना उत्पन्न करता है तथा गले की जलन से राहत देता है.
सुरक्षा संबंधी सलाह
अल्कोहल
असुरक्षित
Do not drink alcohol while you are taking this medicine. Topex Expectorant may cause excessive drowsiness when taken with alcohol.
गर्भावस्था
डॉक्टर की सलाह लें
The safety of Topex Expectorant during pregnancy has not been established. There are no adequate and well-controlled studies in pregnant women, and animal data on reproductive toxicity are insufficient. Your doctor will weigh the benefits and any potential risks before prescribing.
स्तनपान
डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग
असुरक्षित
Topex Expectorant may decrease alertness, affect your vision, or make you feel sleepy and dizzy. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी
डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. Limited data suggest dose adjustment may not be needed.
लिवर
डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
लिवर की बीमारी वाले मरीजों के लिए टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल संभवतः सुरक्षित है. Limited data suggest dose adjustment may not be needed.
अगर आप टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट लेना भूल जाएं तो?
अगर आप टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट निर्धारित समय पर लेना भूल गए हैं तो जितनी जल्दी हो सके इसे ले लें. हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो गया है तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और नियमित समय पर अगली खुराक लें. खुराक को डबल न करें.
सभी विकल्प
यह जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है. कृपया कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें.
इस दवा के लिए कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है
ख़ास टिप्स
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट खांसी से राहत दिलाने के लिए दिया जाता है.
जब आप यह दवा ले रहे हों तो कंजेशन को कम करने और अपने गले को ल्यूब्रिकेट करने के लिए गर्म पानी पिएं.
अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार या लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही लें. खुराक को बढ़ाएं नहीं या निर्धारित अवधि से अधिक समय तक न लें. खुराक को मापने के लिए मापने वाले कप या चम्मच का उपयोग करें.
सामान्य तौर पर, अधिकांश खांसी 2 सप्ताह से अधिक नहीं रहती है. अगर आपकी खांसी इससे ज्यादा समय तक रहती है तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें.
अगर आपको पहले कभी पेट में अल्सर या अस्थमा की समस्या रही है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें.
अपने डॉक्टर को सूचित करें यदि आप कोई अन्य दवाएं ले रहे हैं, जैसे, एंटीडिप्रेसेंट.
फैक्ट बॉक्स
लत लगने की संभावना
नहीं
चिकित्सीय वर्ग
रेस्पिरेटरी
यूजर का फीडबैक
आप टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का उपयोग किस लिए कर रहे हैं?
खांसी
100%
अब तक कितना सुधार हुआ है?
औसत
100%
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट के सेवन से आपको क्या साइड इफ़ेक्ट हुए ?
नींद आना
100%
आप टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट किस तरह से लेते हैं?
खाने के साथ
100%
कृपया टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट को कीमत के आधार पर रेटिंग दें
औसत
100%
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल खांसी , गले में जलन, कंजेशन और सर्दी और ऊपरी श्वसन एलर्जी के अन्य लक्षणों से राहत देने के लिए किया जाता है. यह ब्लूकस को कम करने और गले को आराम देने में मदद करता है.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए?
अगर व्यक्तियों को किसी भी घटक से एलर्जी है, या अगर उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या है, ग्लूकोमा, बढ़े हुए प्रोस्टेट या MAOI एंटीडिप्रेसेंट ले रहे हैं, तो उन्हें टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. नवजात शिशुओं या समय से पहले शिशुओं के लिए भी इसकी सलाह नहीं दी जाती है.
क्या टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट का इस्तेमाल बच्चों में किया जा सकता है?
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट आमतौर पर 4 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए सुरक्षित है, लेकिन युवा बच्चों में इस्तेमाल करने से पहले हमेशा बालरोग विशेषज्ञ से पूछें.
टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट के गंभीर साइड इफेक्ट क्या हैं?
हालांकि ये दुर्लभ हैं, लेकिन टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट के गंभीर साइड इफेक्ट में गंभीर चक्कर आना, धुंधली दृष्टि, भ्रम, सांस लेने में समस्या, सूजन या रैशेज शामिल हो सकते हैं. इन लक्षणों के लिए तुरंत मेडिकल सहायता प्राप्त करें.
क्या टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट की आदत बनाना या व्यसनशील है?
नहीं, टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट से व्यसन नहीं होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल आपके डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए.
टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.
रिफरेंस
ScienceDirect. Ammonium chloride. [Accessed 17 Apr. 2019] (online) Available from:
ScienceDirect. Menthol. [Accessed 17 Apr. 2019] (online) Available from:
मार्केटर की जानकारी
Name: ओजोन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड
Address: ओज़ोन हाउस, ब्लॉक ए-3, 1 एलएससी, जनक पुरी, नई दिल्ली – 110058
मूल देश: भारत एक्सपायरी डेट: नवंबर, 2026
A लाइसेंस वेंडर पार्टनर आपकी सबसे नज़दीकी लोकेशन से टोपेक्स एक्स्पेक्टोरान्ट डिलीवर करेगा. जैसे ही फार्मेसी आपका ऑर्डर स्वीकार कर लेती है, फार्मेसी का विवरण आपके साथ शेयर किया जाएगा. आपके ऑर्डर की स्वीकृति आपके डॉक्टर की ℞ की वैधता और इस दवा की उपलब्धता पर आधारित है.
The price displayed is the MRP (inclusive of applicable taxes). Any additional fee (such as shipping fee, handling and/or platform fee etc.) will be clearly disclosed before you complete your purchase.