सेफ्टाक्लाव टैबलेट

rx_imgडॉक्टर की पर्ची ज़रूरी है
स्टोरेज के निर्देश
30°c . से कम तापमान पर स्टोर करें

परिचय

सेफ्टाक्लाव टैबलेट एक मिश्रित दवा है. यह अनेक प्रकार के बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए दिया जाता है. यह सूक्ष्मजीवों के विरुद्ध कार्यवाई करके इन्फेक्शन का इलाज करता है और आगे इन्फेक्शन होने से रोकता है. यह डायरिया को भी रोकता है जो इस दवा के साइड इफेक्ट के तौर पर हो सकता है.

सेफ्टाक्लाव टैबलेट एक डॉक्टर के पर्चे की दवा है. इसे डॉक्टर की पर्ची के अनुसार लेने की सलाह दी जाती है. इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए इसे एक निश्चित समय पर लिया जाना चाहिए. इस दवा को बिना तोड़े या चबाए पूरा निगला जाना चाहिए. बताए गए डोज़ से अधिक न लें क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर पर नुकसानदायक असर हो सकता है. अगर आप एक खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर इसे तुरंत लें. अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तो भी इलाज का कोर्स पूरा किया जाना चाहिए.

इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट मिचली आना , उल्टी, डायरिया, अपच , रैशेज आदि हैं. अगर इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आपको किसी एलर्जिक रिएक्शन (चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस फूलना, आदि) का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत चिकित्सकीय मदद लेनी चाहिए. साइड इफेक्ट्स को दूर करने या इससे बचने के लिए, आपको भरपूर मात्रा में पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए और पोषक और संतुलित आहार लेना चाहिए.

इस दवा को लेने से पहले, अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से भी परामर्श करना चाहिए. शराब के सेवन से बचें क्योंकि इस दवा से अत्यधिक बेहोशी हो सकती है. आमतौर पर यह आपकी गाड़ी चलाने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन यदि आपको नींद आ रही है या चक्कर आ रहे हैं तो आपको ड्राइव नहीं करना चाहिए.


सेफ्टाक्लाव टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

सेफ्टाक्लाव टैबलेट के फायदे

बैक्टीरियल संक्रमण में

Bacterial infections occur when harmful bacteria multiply in the body and cause symptoms such as fever, pain, and inflammation. Ceftaclav Tablet helps control the infection, reduce symptoms, and support recovery. Its use also helps maintain digestive comfort during treatment, supporting overall well-being.

सेफ्टाक्लाव टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें

सेफ्टाक्लाव के सामान्य साइड इफेक्ट

  • उल्टी
  • पेट में दर्द
  • मिचली आना
  • अपच
  • डायरिया

सेफ्टाक्लाव टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. सेफ्टाक्लाव टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

सेफ्टाक्लाव टैबलेट किस प्रकार काम करता है

सेफ्टाक्लाव टैबलेट तीन दवाओं का मिश्रण हैःसेफिक्सिम, क्लेवुलेनिक एसिड, और लैक्टोबैसिलस. सेफिक्सिम एक एंटीबायोटिक है. यह बैक्टीरियल प्रोटेक्टिव कवरिंग के निर्माण को रोककर काम करता है जो मानव शरीर में बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए आवश्यक है. क्लेवुलेनिक एसिड एक बीटा-लैक्टामेज अवरोधक है जो सेफिक्सिम को निष्क्रिय करने के लिए बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित एंजाइम की क्रिया को ब्लॉक करता है. क्लेवुलेनिक एसिड साथ में देने पर यह प्रतिरोध कम करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ सेफिक्सिम की गतिविधि बढ़ाता है. लैक्टोबैसिलस एक लाइव माइक्रो-ऑर्गेनिज़्म है जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बहाल करता है जो एंटीबायोटिक के इस्तेमाल या आंतरिक संक्रमण के कारण परेशान हो सकता है.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल
डॉक्टर की सलाह लें
यह मालूम नहीं है कि सेफ्टाक्लाव टैबलेट के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था
डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान सेफ्टाक्लाव टैबलेट के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान
डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
Available human data suggest that the drug does not pass into breast milk in clinically significant amounts and is unlikely to harm the infant.
ड्राइविंग
असुरक्षित
Ceftaclav Tablet may cause side effects that could affect your ability to drive.
सेफ्टाक्लाव टैबलेट के कारण एलर्जिक रिएक्शन, चक्कर या फिट्स आना जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं जो आपको ड्राइव करने के लिए अयोग्य बना सकते हैं.
किडनी
सावधान
किडनी की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सेफ्टाक्लाव टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी के साथ किया जाना चाहिए. Dose adjustment may be needed.
लिवर
सावधान
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सेफ्टाक्लाव टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. Dose adjustment may be needed.

अगर आप सेफ्टाक्लाव टैबलेट लेना भूल जाएं तो?

अगर आप सेफ्टाक्लाव टैबलेट निर्धारित समय पर लेना भूल गए हैं तो जितनी जल्दी हो सके इसे ले लें. हालांकि, अगर अगली खुराक का समय हो गया है तो छूटी हुई खुराक को छोड़ दें और नियमित समय पर अगली खुराक लें. खुराक को डबल न करें.

सभी विकल्प

यह जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है. कृपया कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें.
इस दवा के लिए कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है

ख़ास टिप्स

  • आपको यह कॉम्बिनेशन दवा बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करने के लिए दी गई है, भले ही इसके प्रति उनमें प्रतिरोध विकसित हो गया हो. 
  • बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. इसका सेवन जल्दी बंद कर देने से संक्रमण दुबारा हो सकता है और फिर इलाज में कठिनाई होती है.
  • पेट ख़राब होने से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लें.
  • अपने डॉक्टर से बात करें यदि मल में खून आ रहा है या पेट में ऐंठन महसूस हो रहा है.
  • अगर इसे लेने से आपको खुजली वाले रैश, चेहरे, गले या जीभ पर सूजन या सांस लेने में कठिनाई होने लगे तो सेफ्टाक्लाव टैबलेट लेना बंद कर दें और अपने डॉक्टर को तुरंत सूचित करें.
  • भविष्य में किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए बची हुई दवा का इस्तेमाल न करें. हमेशा कोई भी एंटीबायोटिक लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना
नहीं
चिकित्सीय वर्ग
एंटी इन्फेक्टिव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेफ्टाक्लाव टैबलेट को कितना समय लगता है?

आमतौर पर, सेफ्टाक्लाव टैबलेट इसे लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू करता है. हालांकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और आपको बेहतर महसूस करने में कुछ दिन लग सकते हैं.

प्र. अगर सेफ्टाक्लाव टैबलेट का इस्तेमाल करने के बाद भी मैं ठीक नहीं होता हूँ तो क्या करूं?

अगर इलाज का कोर्स पूरा करने के बाद भी आप बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर को बताएं. इसके अलावा, अगर इस दवा का उपयोग करते समय आपके लक्षण और भी खराब हो रहे हैं तो उसे सूचित करें.

क्या मुझे बेहतर महसूस होने पर सेफ्टाक्लाव टैबलेट लेना बंद कर सकता है?

नहीं, अगर आपको बेहतर महसूस होने लगा है तो भी सेफ्टाक्लाव टैबलेट लेना बंद न करें और इलाज का कोर्स पूरा करें. संक्रमण पूरी तरह से ठीक होने से पहले ही आपके लक्षणों में सुधार हो सकता है.

जानकारी साझा करना चाहते हैं?

Disclaimer:

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

रिफरेंस

  1. Cefixime. Baltimore, Maryland: Lupin Pharmaceuticals Inc.; 1986 [revised May 2012]. [Accessed 10 Apr. 2019] (online) Available from:External Link

मार्केटर की जानकारी

Name: इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड
Address: Chinubhai Centre, Off. Nehru Bridge, आश्रम रोड, अहमदाबाद 380009गुजरात. इंडिया.
मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

expand icon
संबंधित/लोकप्रिय टेस्ट
बिक्री पर प्रतिबंध
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार

INDIA’S LARGEST HEALTHCARE PLATFORM

  • 260m+
    Visitors
  • 31m+
    Orders Delivered
  • 1800+
    Cities
Get the link to download App
  • Reliable

    All products displayed on Tata 1mg are procured from verified and licensed pharmacies. All labs listed on the platform are accredited

  • Secure

    Tata 1mg uses Secure Sockets Layer (SSL) 128-bit encryption and is Payment Card Industry Data Security Standard (PCI DSS) compliant

  • Affordable

    Find affordable medicine substitutes, save up to 50% on health products, up to 80% off on lab tests and free doctor consultations.

LegitScript approved
India's only LegitScript and ISO/ IEC 27001:2022 certified online healthcare platform

Access medical and health information

Tata 1mg provides you with medical information which is curated, written and verified by experts, accurate and trustworthy. Our experts create high-quality content about medicines, diseases, lab investigations, Over-The-Counter (OTC) health products, Ayurvedic herbs/ingredients, and alternative remedies.

Order medicines online

Get free medicine home delivery in over 1800 cities across India. You can also order Ayurvedic, Homeopathic and other Over-The-Counter (OTC) health products. Your safety is our top priority. All products displayed on Tata 1mg are procured from verified and licensed pharmacies.

Book lab tests

Book any lab tests and preventive health packages from certified labs and get tested from the comfort of your home. Enjoy free home sample collection, view reports online and consult a doctor online for free.

Consult a doctor online

Got a health query? Consult doctors online from the comfort of your home for free. Chat privately with our registered medical specialists to connect directly with verified doctors. Your privacy is guaranteed.

visamastercardamerican expressrupaynet bankingcash on delivery