Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
Sku Image
sold out tag

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल

डायसायक्लोमाइन (10mg)+ Paracetamol (325mg)+ Tramadol (50mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल कई दवाओं से मिलकर बना है जिसका इस्तेमाल तेज दर्द के इलाज में किया जाता है. यह पेट और आंत की मांसपेशियों को आराम देकर दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए असरदार ढंग से काम करता है. यह उन केमिकल मैसेंजर को भी ब्लॉक करता है जिनकी वजह से दर्द होता है.

लेखक डॉ. साक्षी जैन, एमएस, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. मेखला चंद्रा, MD, MBBS,
लास्ट अपडेटेड on 17 Jul 2026 | 01:04 AM (IST)
₹38 एमआरपी₹43.1312% की छूट 
वर्तमान में हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं दे रहे हैं
 
 
0
footer-icon

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पहली बार उपयोग करने वाले यूज़र के लिए न्यूनतम ₹1000 के ट्रांज़ैक्शन पर 200 तक का 10% कैशबैक.
chevron icon
offer icon
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
मोबिक्विक वॉलेट के साथ न्यूनतम ₹999/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹500 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI के साथ न्यूनतम ₹599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹30 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

डायसायक्लोमाइन (10mg)+ Paracetamol (325mg)+ Tramadol (50mg)

मार्केटर

Wockhardt Ltd

स्टोरेज के निर्देश

25°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल image

परिचय

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल को डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि के अनुसार भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जाता है. डोज़ आपकी कंडीशन और दवा के प्रति आपके रिसपॉन्स पर निर्भर करेगी. डॉक्टर ने जितने समय तक लेने को कहा है, उतने समय तक इस दवा को लेते रहें. अगर आप इलाज को जल्दी रोकते हैं तो आपके लक्षण वापस आ सकते हैं और आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है. आप जो भी दूसरी दवाएं ले रहे हैं, उनके बारे में अपनी हेल्थकेयर टीम को बताएं, क्योंकि वे इस दवा के असर को प्रभावित कर सकती हैं या खुद इससे प्रभावित हो सकती हैं


स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के आम दुष्प्रभावों के बारे में सीमित जानकारी उपलब्ध है. हालांकि, अगर आपको दवा लेते समय कोई लक्षण महसूस होता है, तो अपने डॉक्टर को बताएं. वे साइड इफेक्ट्स को मैनेज या इलाज करने के तरीके सुझा सकते हैं.


स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इलाज के दौरान, अंगूर या अंगूर के रस का सेवन न करें क्योंकि यह दवा के साथ इंटरैक्ट कर सकता है. अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में भी बताएं जो आप ले रहे हैं, क्योंकि कुछ दवाएं स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं और उसके असर को प्रभावित कर सकती हैं. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को यह दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह उनके लिए सुरक्षित है.

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के मुख्य इस्तेमाल

  • बहुत तेज दर्द का इलाज

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के फायदे

बहुत तेज दर्द का इलाज
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल अचानक होने वाले गंभीर दर्द को प्रभावी रूप से कम करने में मदद करता है. यह पेट और आंत (जीयूटी) में मांसपेशी ऐंठन या संकुचन का इलाज करने में मदद करता है, जिससे मांसपेशियों में आराम होता है और भोजन की गति में सुधार होता है. यह मस्तिष्क में उन केमिकल मैसेंजर को भी ब्लॉक करता है जो दर्द की अनुभूति के लिए जिम्मेदार होता है. यह पेट में दर्द (या स्टमक पेन) और मरोड़, पेट फूलना और असुविधा के इलाज में मदद करता है.
अधिकतम लाभ पाने के लिए डॉक्टर की सलाह/पर्चे के अनुसार स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल लें. आखिरकार, यह आपको अपनी दैनिक गतिविधियों के बारे में अधिक आसानी से जाने में और अधिक सक्रिय और बेहतर जीवन स्तर प्राप्त करने में मदद करेगा.

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
स्पैस्मो-प्रोक्सिवोन प्लस के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा की सही खुराक और इसे कितने समय तक लेना है, यह जानने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल खाने के साथ या बिना खाना खाए भी लिया जा सकता है.

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल किस प्रकार काम करता है

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल तीन दवाओं का मिश्रण हैःडायसायक्लोमाइन, पैरासिटामोल और ट्रामाडॉल. डायसायक्लोमाइन एक एंटीकोलिनेर्जिक है जो पेट और आंतों की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और मांसपेशियों में अचानक होने वाली ऐंठन को रोकता है. ऐसा करके, यह ऐंठन, दर्द, ब्लोटिंग और असुविधा से राहत देती है. पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटी-पायरेटिक (बुखार निवारक है जो बुखार और दर्द का कारण बनने वाले कुछ केमिकल मैसेंजर को ब्लॉक करके काम करता है. ट्रामाडॉल एक ऑपियोइड एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) है जो दर्द के संकेतों को मस्तिष्क तक जाने से रोकता है और इस प्रकार से दर्द की अनुभूति को कम करता है.

ख़ास टिप्स

  • गंभीर पेट दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल दिया गया है.
  • बीमार (मतली) महसूस करने से बचने के लिए सादा भोजन करें और मसालेदार भोजन से बचें.
  • बार-बार कुल्ला करना, मुंह की अच्छी सफाई रखना, ज्यादा पानी पीना और शुगर-फ्री कैंडी चूसना इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
  • स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल लेने के दो घंटे के भीतर अपच के लिए किसी तरह की दवा (एंटासिड) न लें.
  • यदि आप कोई एंटीडिप्रेसेंट ले रहे हैं या आपको सांस लेने में गंभीर समस्या है तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

डॉक्टर की सलाह लें
इसकी जानकारी नहीं है कि स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के साथ एल्‍कोहल का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

डॉक्टर की सलाह लें
इसके बारे में जानकारी नहीं है कि स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल का ड्राइविंग की क्षमता पर असर पड़ता है या नहीं. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों जो आपका ध्यान या जल्दी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को प्रभावित करते हों, तो गाड़ी न चलाएं. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इस्‍तेमाल से सुस्ती और दृष्टि का धुंधलापन जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं. यदि ऐसा कुछ भी मसहूस होता है तो गाड़ी ना चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह लें
किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों में स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इस्तेमाल पर सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं है. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
लिवर

लिवर

डॉक्टर की सलाह लें
लीवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों में स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के इस्तेमाल पर सीमित आंकड़ें उपलब्ध हैं है.
All

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल तीन दवाओं का मिश्रण हैःडायसायक्लोमाइन, पैरासिटामोल और ट्रामाडॉल. इस दवा का इस्तेमाल गंभीर दर्द से राहत के लिए किया जाता है. यह पेट और आंत की मांसपेशियों को आराम देकर काम करता है और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है. पैरासिटामोल दर्द का कारण बनने वाले कुछ केमिकल मैसेंजर्स के स्त्रवण को ब्लॉक करके काम करता है. ट्रामाडॉल मस्तिष्क में दर्द संकेतों के ट्रांसमिशन को ब्लॉक करके काम करता है और दर्द की धारणा को कम करता है.
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल अधिकांश मरीजों के लिए सुरक्षित है. हालांकि, कुछ रोगियों में इससे मिचली, उल्टी, कब्ज, मुंह में सूखापन, नींद आना, कमजोरी, नर्वसनेस, धुंधली दृष्टि और अन्य असामान्य या दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं. अगर आपको इस दवा को लेते समय कोई लगातार समस्या हो रही है तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर को सूचित करें.
स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल का इस्तेमाल आमतौर पर कम अवधि के लिए किया जाता है और दर्द में राहत मिलने पर इसका सेवन बंद किया जा सकता है. अगर आपके डॉक्टर ने आपको ऐसा करने की सलाह दी है, तो स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल को जारी रखें.
नहीं, स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से साइड इफेक्ट की संभावना बढ़ सकती है. अगर आपका दर्द तेजी से बढ़ रहा है या डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक से दर्द से आराम नहीं मिल रहा है तो कृपया दोबारा चेकअप के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
अगर पहले से पता हो कि इस दवा के किसी भी कम्पोनेंट या घटक से मरीज को एलर्जी है, तो ऐसे मरीजों के लिए स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल का इस्तेमाल हानिकारक माना जाता है. जिन मरीजों को नियमित रूप से शराब का सेवन करना है या किडनी या लिवर की गंभीर बीमारी है, उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
इस दवा को कंटेनर में रखें या उसके पैक को कसकर बंद करके रखें. पैक या लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार इसे स्टोर करें. इस्तेमाल न की गई दवा को नष्ट कर दें. यह ध्यान रखें कि इसे बच्चे, पालतू जानवर या कोई और गलती से न खा ले.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

येस

चिकित्सीय वर्ग

गैस्ट्रो इनटेस्टिनल
100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
57%
दिन में दो बार
33%
दिन में तीन बार
10%
अन्य
96%
पेट में दर्द
2%
पीरियड या माहवारी में होने वाला दर्द
2%
बढ़िया
53%
औसत
27%
खराब
20%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
38%
ड्राइनेस इन माउथ
25%
नींद आना
22%
कब्ज
11%
मिचली आना
1%
खाली पेट
85%
खाने के साथ
8%
भोजन के साथ या उसके बिना
8%
महंगा
39%
औसत
33%
महंगा नहीं
28%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Wockhardt Ltd
Address: वॉकहार्ट टावर्स, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (ईस्ट), मुंबई 400051, महाराष्ट्र, इंडिया

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet