Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट 1
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट 2
Not for online sale

क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट

Buprenorphine (2mg)+ Naloxone (0.5mg)
असली
प्रामाणिकता सुनिश्चित
डॉक्टर की पर्ची
ज़रूरी है
NPPA द्वारा विनियमित
विवरण देखें
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसका इस्तेमाल ओपिओइड की लत के इलाज या नशीले पदार्थों के व्यसन की रोकथाम के लिए किया जाता है. यह अन्य ओपियोइड के विड्रॉल के कारण आ सकने वाले लक्षणों की रोकथाम करने में मदद करता है. यह केवल 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को ही दिया जाता है.

लेखक डॉ. सुबिता अलघ, बीडीएस,
समीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, एमबीए, एमबीबीएस,
लास्ट अपडेटेड on 15 नवंबर 2026 | 01:03 AM (Ist)
₹357 एमआरपी₹388.188% की छूट 
हम इस प्रोडक्ट की बिक्री की सुविधा नहीं देते हैं
(लागू टैक्स सहित)
 
 
0
footer-icon
sku_image
यह दवा ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है.

अतिरिक्त ऑफ़र के साथ अधिक बचत करें

offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
₹50 का सीधा कैशबैक. शर्तें लागू*
chevron icon
offer icon
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
Mobikwik UPI (@ikwik) के साथ न्यूनतम ₹.599/- के ट्रांज़ैक्शन पर ₹.150 तक का कैशबैक पाएं.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹150 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon
offer icon
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
₹499 और उससे अधिक की न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) पर ₹75 तक का कैशबैक पाएं, प्रति कस्टमर एक बार मान्य.
chevron icon

सामान्य जानकारी

शामिल है

Buprenorphine (2mg)+ Naloxone (0.5mg)

मार्केटर

Sun Pharmaceutical Industries Ltd

स्टोरेज के निर्देश

30°c से कम तापमान पर स्टोर करें
अपनी भाषा चुनें हिंदी
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट 1
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट 2

परिचय

क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट की आदत लग सकती है और इसे केवल आपके डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही लिया जाना चाहिए. यह दवा आपके इलाज का एक हिस्सा हो सकती है जिसमें सोशियल और साइकोलॉजिकल मदद लेना शामिल हो सकता है. इसे खाने के साथ या उसके बिना लिया जा सकता है, अच्छा होगा कि रोज एक ही समय पर इसे लें. इसे हर रोज एक ही समय पर लें क्योंकि यह शरीर में दवा का निरंतर स्तर बनाए रखने में मदद करता है. इस दवा को अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि में ही लें और अगर आप कोई खुराक लेना भूल गए हैं तो उसे जल्द ही ले लें. बेहतर महसूस होने के बावजूद भी दवा की कोई खुराक ना छोड़ें और इलाज का कोर्स पूरा खत्म करें. यह आवश्यक है कि डॉक्टर से बात किए बिना इस दवा को अचानक बंद न किया जाए क्योंकि इससे आपके लक्षणों की अवस्था और भी खराब हो सकती है.

इस दवा के कुछ सामान्य साइड इफेक्ट में सिरदर्द, पसीना आना, दवा बंद करने से होने वाली समस्याएं, मिचली आना, उल्टी, और कब्ज शामिल हैं. यह मुंह सुन्न पड़ जाना, जीभ में दर्द, पीठ दर्द, चक्कर महसूस होना, अनियमित हृदय दर, धुंधली नज़र, सोने में परेशानी, ध्यान देने में कठिनाई और बेहोशी का कारण भी बन सकता है. हालांकि, ये अस्थायी हैं और आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाते हैं. अगर ये कम नहीं होते हैं या आपको परेशान करते हैं, तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श लें.

इस दवा से चक्कर आना और नींद आना होता है, इसलिए जब तक यह पता न चल जाए कि यह दवा आपको कैसे प्रभावित करती है, गाड़ी न चलाएं या मानसिक एकाग्रता की आवश्‍यकता वाले काम न करें. आपका डॉक्टर लक्षणों की रोकथाम या इन्हें कम करने के तरीके बता सकता है.

क्यूडिक्ट टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल

क्यूडिक्ट टैबलेट के फायदे

ओपिओइड की लत
दर्द के इलाज के लिए ओपिओइड दिए जाते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल से , शरीर उनपर निर्भर हो सकता है और निकासी के लक्षण हो सकते हैं, जिससे उन्हें लेना बंद करना मुश्किल हो जाता है. क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट इन क्रेविंग (इच्छा) को रोकने में मदद करता है, जो ओपिओइड की लत का कारण बनता है और व्यक्ति को बार-बार उन्हें लेने से परहेज करने में मदद करता है.

क्यूडिक्ट टैबलेट के साइड इफेक्ट

इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट के लिए डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और जैसे-जैसे शरीर दवा के अनुसार एडजस्ट होता है, ये अपने आप ठीक हो जाते हैं. अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं या आपको उनकी चिंता है, तो डॉक्टर से सलाह लें
क्यूडिक्ट के सामान्य साइड इफेक्ट
  • सिरदर्द
  • पसीना आना
  • दवा बंद करने से होने वाली समस्याएं
  • मिचली आना
  • उल्टी
  • कब्ज
  • मुंह सुन्न पड़ जाना
  • जीभ में दर्द
  • पीठ दर्द
  • चक्कर महसूस होना
  • एरिथमिया (ह्रदय की धड़कन में अनियमितता)
  • धुंधली नज़र
  • सोने में परेशानी
  • ध्यान देने में कठिनाई
  • चक्कर आना
  • बेहोशी
  • नींद आना

क्यूडिक्ट टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें

इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक और अवधि के अनुसार लें . इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट खाने के साथ या बिना खाना खाए भी ली जा सकती है.

क्यूडिक्ट टैबलेट किस प्रकार काम करता है

क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट दो दवाओं का एक मिश्रण हैःब्यूप्रीनोर्फीन और नैलोक्सोन जो ओपियोइड एडिक्शन का इलाज करते हैं. ब्यूप्रीनोर्फीन एक ऑपियोइड पार्शियल एगोनिस्ट है. यह इन दवाओं के जैसा असर पैदा करके ओपियोइड दवाओं का सेवन बंद कर देने वाले मरीज़ों में विदड्रोल के लक्षणों की रोकथाम करता है. नैलोक्सोन एक ऑपियोइड एंटागोनिस्ट है जो विड्रॉल के साइड इफेक्ट को रोकने के लिए ऑपियोइड रिसेप्टर को ब्लॉक करता है.

ख़ास टिप्स

  • क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट ओपिओइड की लत और उस पर निर्भरता के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है.
  • कुछ लोग क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट लेने के पहले दो से तीन दिनों के दौरान असहज महसूस करते हैं. अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के अनुसार इसे लेना जारी रखें.
  • यह दवा आपके लिए लिखी गई है. इसे कभी भी अन्य लोगों को न दें, भले ही उनकी समस्या आपके जैसी ही क्यों न हो.
  • अपने डॉक्टर या क्लिनिक के नियमित संपर्क में रहना जरूरी हैताकि आपकी प्रगति की समीक्षा की जा सके.
  • यदि आपके पास क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट लेने के अलावा सपोर्ट और काउंसलिंग है, तो आप ओपिओइड दवाओं से दूर रहने में सफल हो सकते हैं.
  • यदि आप डिप्रेशन की दवा ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.
  • यदि आपको सांस लेने में कोई समस्या जैसे अस्थमा या क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), हाई ब्लड प्रेशर, लिवर या किडनी की समस्याएं हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं.

सुरक्षा संबंधी सलाह

अल्कोहल

अल्कोहल

असुरक्षित
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट के साथ शराब पीना सुरक्षित नहीं है
गर्भावस्था

गर्भावस्था

डॉक्टर की सलाह लें
गर्भावस्था के दौरान क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट का उपयोग कितना सुरक्षित है, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. गर्भवती महिलाओं पर इस दवा के पर्याप्त और अच्छी तरह नियंत्रित अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं साथ ही, जानवरों पर किए गए अध्ययनों में प्रजनन संबंधी टॉक्सिसिटी के आंकड़े भी पर्याप्त नहीं हैं . आपके डॉक्टर इस दवा को पर्चे पर लिखने से पहले, इसके फायदों और इससे होने वाले संभावित खतरों की अच्छी तरह जाँच करेंगे.
स्तनपान

स्तनपान

डॉक्टर की सलाह लें
स्तनपान के दौरान क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट का इस्तेमाल करना असुरक्षित हो सकता है. इंसानों से जुड़े सीमित आंकड़ों से पता चलता है कि यह दवा मां के दूध में जा सकती है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. इसे तभी इस्तेमाल करना चाहिए जब इसका फायदा संभावित जोखिम से ज्यादा हो. कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें.
ड्राइविंग

ड्राइविंग

असुरक्षित
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट के कारण सतर्कता या एकाग्रता में कमी आ सकती है, नजर धुंधली हो सकती है और आपको नींद या चक्कर आ सकते हैं. इन लक्षणों के महसूस होने पर वाहन न चलाएं.
किडनी

किडनी

डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित
क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों में इस्तेमाल के लिए संभवतः सुरक्षित है. अभी जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार दवा की खुराक बदलने की जरूरत नहीं लगती.
लिवर

लिवर

सावधानी बरतें
लिवर की बीमारियों से पीड़ित मरीजों में क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए. खुराक बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है.
लिवर की गंभीर बीमारी वाले मरीजों में क्यूडिक्ट 2 mg/0.5 mg टैबलेट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती.

फैक्ट बॉक्स

लत लगने की संभावना

हाँ

चिकित्सीय वर्ग

न्यूरो सीएनएस

संबंधित लैब टेस्ट

100% असली प्रोडक्ट
100% असली प्रोडक्ट
सुरक्षित भुगतान
सुरक्षित भुगतान
संपर्क रहित डिलीवरी
संपर्क रहित डिलीवरी
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं
पूरी तरह से सैनिटाइज्ड सुविधाएं

यूजर का फीडबैक

दिन में एक बार
48%
दिन में दो बार
33%
दिन में तीन बार
9%
एक दिन छोड़कर
6%
हफ्ते में तीन बार
3%
ओपिओइड की लत
92%
अन्य
7%
दर्द निवारक
1%
बढ़िया
63%
औसत
28%
खराब
9%
कोई दुष्प्रभाव नहीं
61%
पसीना आना
8%
मिचली आना
6%
सिरदर्द
6%
उल्टी
6%
भोजन के साथ या उसके बिना
49%
खाने के साथ
29%
खाली पेट
23%
महंगा
66%
औसत
29%
महंगा नहीं
5%
<h3 class=titleMediumExtraBold>और अधिक जानना चाहते हैं</h3>

और अधिक जानना चाहते हैं

हम आपको प्रमाणिक, भरोसेमंद और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करते हैं
<h3 class=titleMediumExtraBold>क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?</h3>

क्या आपको यहां दी गई जानकारी से कोई समस्या है?

डिस्क्लेमर

टाटा 1mg's का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके उपभोक्ताओं को एक्सपर्ट द्वारा जांच की गई, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले. हालांकि, यहां निहित जानकारी का उपयोग एक योग्य चिकित्सक की सलाह के लिए विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. यहां दिए गए विवरण सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए हैं. यह संभव है कि इसमें स्वास्थ्य संबधी किसी विशेष समस्या, लैब टेस्ट, दवाओं और उनके सभी संभावित दुष्प्रभावों, पारस्परिक प्रभाव और उनसे जुड़ी सावधानियां एवं चेतावनियों के बारे में सारी जानकारी सम्मिलित ना हो। किसी भी दवा या बीमारी से जुड़े अपने सभी सवालों के लिए डॉक्टर से संपर्क करें. हमारा उद्देश्य डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को मजबूत बनाना है, उसका विकल्प बनना नहीं.

मार्केटर की जानकारी

Name: Sun Pharmaceutical Industries Ltd
Address: प्लॉट नं. 107/108, नामली ब्लॉक, रानीपूल, ईस्ट सिक्किम 737135 || खसरा नं. 1335-1340, EPIP- I के पास, गांव - भटोली कलां, बड्डी, सोलन, हिमाचल प्रदेश, 173205 || एक्मे प्लाजा, अंधेरी-कुर्ला रोड, अंधेरी (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र -400059

विक्रेता विवरण

मूल देश: भारत

हमारे पास उपलब्ध टेस्ट

हमें डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता क्यों है?
close sheet