रिटुक्सिमैब का उपयोग
Rituximab का इस्तेमाल गैर होजकिन लिंफोमा, ब्लड कैंसर (क्रोनिक लिम्फोसाईटिक ल्यूकेमिया) और रुमेटोयड आर्थराइटिस या संधिशोथ में किया जाता है
रिटुक्सिमैब कैसे काम करता है
रिटुक्सिमैब एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका की सतह पर चिपककर अपनी क्रिया करता है। जब रिटुक्सिमैब सतह से जुड़ता है, कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और इस प्रकार कैंसर की वृद्धि रुक जाती है।
रिटुक्सीमैब एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है जो शरीर में कैंसर की वृद्धि और प्रसार को रोकता है।
रिटुक्सिमैब के सामान्य दुष्प्रभाव
सिर दर्द, दुर्बलता, शोफ, संक्रमण, बाल झड़ना, खुजली, ठंड लगना, Febrile neutropenia, सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी (न्यूट्रोफिल), दवा अर्क प्रतिक्रिया
Want to Know More
Read Our Editorial Policyरिटुक्सिमैब के लिए उपलब्ध दवा
रिटुक्सिमैब के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- यदि त्वचा या मुंह में प्रतिक्रियाएं हो जाएं जैसे त्वचा, होंठ या मुंह पर पर दर्द भरे घाव या छाले, चाले; लाल चकत्ते; या त्वचा छिल जाए तो तुरंट चिकित्सकीय सलाह लें।
- बच्चों और बुजुर्गों में रिटुक्सीमैब देते समय सावधानी बरतें।
- रिटुक्सीमैब से मस्तिषक में विषाणुजनित संक्रमण या प्रगतिशील मल्टीफोकल ल्युकोएंसीफैलोपैथी हो सकता है जिससे विकलांगता या मौत भी हो सकती है। यदि आपकी मानसिक स्थिति में कोई भी बदलाव, दृष्टि में कमी, या बोलने या चलने में समस्या दिखे तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- निम्नलिखित चिकित्सकीय स्थिति में सावधानी बरतें: हेपाटाइटिस संक्रमण (ऐसे मामलों में रिटुक्सीमैब घातक भी हो सकता है), अन्य संक्रमण जैसे (हर्पीस, दाद, साइटोमेगालोवायरस आदि), प्रणालीगत लुपुस एरिथमेटोसस, हृदय की समस्याए जैसे (एंजाइना, थरथराहट या हृदय विफलता), फेफड़े की बीमारी या सांस लेने की तकलीफ,आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने वाली दवाओं का सेवन जैसे (कीमोथेरेपी या प्रतिरक्षा कम करने वाली दवाएं) या गठिया के लिए इस्तेमाल कुछ दवा का सेवन करना। (
- आपको उच्च रक्तचाप की दवाओं को रिटुक्सीमैबलेने के 12 घंटे पहले ही बंद करने के लिए कहा जाएगा क्योंकि रिटुक्सीमैब रक्तचाप को कम कर सकता है।
- खरोंच या चोट लगने से बचें क्योंकि रिटुक्सीमैब रक्त में थक्का जमा वाली कोशिकाओं (प्लैटेलेट्स) के संख्या कम कर सकता है।
- रिटुक्सीमैब से उपचार के समय आपकी स्थिति और दुष्प्रभावों की जांच करने के लिए आप पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाएगी।
- रिटुक्सीमैब के प्रयोग के समय लाइव टीका (खसरा, गलगंड रोग, रुबेला और अन्य) न लें और न ही किसी ऐसे के संपर्क में आएं जिसने लाइव टीका लिया हो क्योंकि आप में यह वायरस संक्रमित होने की पूरी संभावना रहती है।
- रिटुक्सीमैब के आखिरी उपचार के 12 महीनों के बाद ही प्रभावी गर्भनिरोधक तरीके अपनाएं।



