Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

Fluticasone Topical का उपयोग

Fluticasone Topical का इस्तेमाल एलर्जिक विकार और श्वास-रोग के इलाज में किया जाता है।

Fluticasone Topical कैसे काम करता है

Fluticasone Topical एक कोर्टिकोस्टेरॉयड है। यह शरीर में कुछ विशेष प्राकृतिक पदार्थों को मुक्त होने से रोकने का काम करता है जो सूजन के लिए जिम्मेदार होते हैं। फ्लुटिकासोन, ग्लुकोकोर्टिकॉयड/स्टेरॉयड नामक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह शरीर में सूजन और एलर्जी पैदा करने वाले केमिकलों (प्रोस्टाग्लैंडीन, ल्यूकोट्राइन) को रिलीज होने से रोकता है।

Fluticasone Topical के सामान्य दुष्प्रभाव

गले में खरास, आवाज की कर्कशता , मुंह में संक्रमण
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

Fluticasone Topical के लिए उपलब्ध दवा

Fluticasone Topical के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि नाक की नली में संक्रमण या साइनस हो तो अपने डॉक्टर की सलाह लें।
  • यदि आपको ट्युबरकुलोसिस (टीबी), अन्य सीने या फेफेड़ों का संक्रमण, सांस की तकलीफ, सर्दी, लिवर की बीमारी या पतले या भंगुर हड्डी की तकलीफ हो तो दवा के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर को जानकारी दें।
  • त्वचा के जिस भाग पर खुजली, लाल होना, लाल चकत्ते, संक्रमण या ऐक्ने हो तो उस वहां फ्लुटिकैसोन के प्रासंगिक दवा का प्रयोग करने से बचें।
  • दवा लेने के बाद भी सांसमें तकलीफ या सीने में जकड़न महसूस हो तो अपने डॉक्टर को जानकारी दें।
  • यदि आप गर्भवती हैं या होने वाली हैं या स्तनपान करा रही हैं तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें।
  • यदि फ्लुटिकैसोन या इसके अन्य घटकों के प्रति ऐलर्जिकहैं तो इस दवा का सेवन न करें।
  • यदि आप लिवर की बीमारी, बैटीरिया या कवकीय संक्रमण या हड्डियों में कम खनिज घनत्व से पीड़ित हों तो इस दवा का सेवन न करें।
  • यदि आप एंटी-एचआइवी दवा जैसे रिटोनाविर या एंटी-फंगल दवा जैसे कीटोकोनाजोल का इस्तेमाल कर रहे हों तो इस दवा का प्रयोग न करें।
  • यदि आपको अनुपचारित त्वचा संबंधी संक्रमण, रोसैशिया, एक्ने वल्गैरिस, पीरिओरल डर्मेटाइटिस (ऐसी स्थिति जिसमें चेहरे पर ला चकत्ते आ जाते हैं और मुंह के आस-पास सूजन आ जाती है), पेरियेनल या जनांग की खुजली, बिना सूजन के खुजली, तीन महीने से कम आयु के बच्चों में त्वचा की सूजन, जिसमें डर्मेटाइटिस और नैप्पी रैश शामिल है।