Etofylline/Etophylline का उपयोग
Etofylline/Etophylline का इस्तेमाल क्रोनिक प्रतिरोधी फेफड़ा विकार (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर या सीओपीडी) के इलाज और रोकथाम में किया जाता है।
Etofylline/Etophylline कैसे काम करता है
Etofylline/Etophylline फेफड़ों में पेशियों को शिथिल करता है ताकि श्वसन मार्ग खुल जाएं जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। एटोफाईलाइन, थियोफाईलाइन का एक व्युत्पाद है जो जैन्थिन नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह मांसपेशियों को शिथिल करके, श्वसन में सुधार लाने के लिए वायुमार्गों को खोलकर, और उत्तेजकों के प्रति फेफड़ों की प्रतिक्रिया को कम करके वायुमार्गों पर काम करता है।
Etofylline/Etophylline के सामान्य दुष्प्रभाव
उबकाई , सिर दर्द, उल्टी, पेट की परेशानी , बेचैनी
Want to Know More
Read Our Editorial PolicyEtofylline/Etophylline के लिए उपलब्ध दवा
Etofylline/Etophylline के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- यदि आपको लीवर की समस्या,थायराइड संबंधी विकार, हाई ब्लड प्रेशर, फिट्स (उद्वेग) का इतिहास, या पेट में अल्सर (पेप्टिक अल्सर) है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
- यदि आप बीड़ी-सिगरेट पीटे हैं या पहले कभी बीड़ी-सिगरेट या शराब पीते थे तो अपने डॉक्टर को बताएं।
- यदि आप एक बुजुर्ग मरीज हैं या आपको हार्ट की समस्या या हाइपोजेमिया (खून में ऑक्सीजन के स्तर के बहुत नीचे होने से जुड़ी एक अवस्था) है तो सावधानी के साथ इसका इस्तेमाल करें।
- यदि आपको लग रहा है कि आपकी दमा के लक्षण और ख़राब होते जा रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
- यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती बनने की योजना बना रही हैं या स्तनपान करा रही हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।
- इटोफाईलाइन, अन्य जैन्थाइन व्युत्पाद या उसके किसी घटक से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
- यदि आपकी उम्र छः साल से कम है तो इसका इस्तेमाल न करें।
- यदि आपको कभी दिल का दौरा या फिट्स का दौरा पड़ा था तो इसक इस्तेमाल न करें।
- यदि आप पेट में अल्सर (पेप्टिक अल्सर) से पीड़ित हैं तो इसका इस्तेमाल न करें।



