Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

सोलिफेनासिन का उपयोग

Solifenacin का इस्तेमाल अतिसक्रिय मूत्राशय (अचानक पेशाब करने की आवश्यकता और कभी-कभी पेशाब का अनैच्छिक रिसाव भी) में किया जाता है अतिसक्रिय ब्लैडर (OAB) एक ऐसी समस्या है जिसमें बार-बार पेशाब आना, मूत्र विसर्जन की तीव्र इच्छा और मूत्र विसर्जन पर नियंत्रण ना होना जैसे लक्षण शामिल हैं।

Available generics for सोलिफेनासिन

Order with generics and save upto 50%

सोलिफेनासिन कैसे काम करता है

सोलिफेनासिन अतिसक्रिय मूत्राशय की गतिविधि को कम करता है, जिससे शौचालय जाने से पहले लंबे समय तक प्रतीक्षा करने में मदद मिलती है और इससे मूत्राशय में जमा होने वाले मूत्र की मात्रा में भी वृद्धि होती है।
सोलिफेनासिन, एंटीमस्करिनिक श्रेणी की दवाओं से सम्बन्ध रखता है। यह मूत्राशय और मूत्रनली की मांसपेशियों में संकुचन को कम करता है।

सोलिफेनासिन के सामान्य दुष्प्रभाव

सूखा मुँह, उबकाई , कब्ज, Dyspepsia, धुंधली दृष्टि, पेट खराब
prefix_icon
Get medicines for सोलिफेनासिन
suffix_icon
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

सोलिफेनासिन के लिए उपलब्ध दवा

सोलिफेनासिन के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि आप सोलिफेनासिन या इसके किसी घटकों के प्रति ऐलर्जिक हैं तो आप सोलिफेनासिन का सेवन न करें।
  • यदि आप किडनी डायलिसिस ले रहे हों या आपको कोई किडनी की समस्या हो तो; यदि आपको लिवर की बीमारी हो या आप लिवर की समस्या के लिए कोई दवा ले रहे हों; आपको मूत्र त्याग करने में कठिनाई होती हो; पेट की समस्याएं हों- जैसे कि अल्सरेटिव कोलाइटिस हो; पेशी दुर्बलता (मायस्थेनिया ग्रेविस) की समस्या वाली रोग हो; आंखों पर अधिक दबाव (आंखों की रोशनी कम होने की बीमारी) हो, तो अपने डॉक्टर की सलाह लें।
  • यदि आप गर्भवती हो या स्तनपान कराती हों तो आप सोलिफेनासिन लेने से बचें।