Sodium Diatrizoate कैसे काम करता है
सोडियम डायट्रिजोएट एक एमिनो बेन्जोइक एसिड है जो कॉन्ट्रास्ट मीडिया नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। इसमें आयोडीन होता है जिससे होकर निकलने में एक्स-रे असमर्थ होते हैं जैसे मानव शरीर में हड्डियाँ, इस तरह इसका इस्तेमाल इमेज की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए एक्स रे कॉन्ट्रास्ट एजेंट के रूप में किया जाता है।
Sodium Diatrizoate के सामान्य दुष्प्रभाव
उल्टी, उबकाई
Want to Know More
Read Our Editorial PolicySodium Diatrizoate के लिए उपलब्ध दवा
Sodium Diatrizoate के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- यदि आपको लिवर या किडनी, हृदय तथा रक्त परिसंचरण रोग हो, या ऐडवांस्ड सेरीब्रल आर्टेरियोस्क्लेरोसिस (रक्त वाहिका की भित्तियों के मोटा होने से ब्रेन आर्टेरियोल रोग), मस्तिष्क की समस्या तथा उद्वेग, सेरीब्रल स्पासमोडिक स्थितियां हो या पूर्व में कभी हृदयाघात की समस्या हुई हो तो अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें।
- यदि आप डायबिटीज मेलिटस का उपचार ले रहे हों अथवा आपको लेटेंट हायपरथायरायडिज्म (अतिसक्रिय थायरॉयड ग्रंथि), मल्टिपल माएलोमा (रक्त कोशिकाओं का कैंसर), ऐड्रीनल ग्रंथि के दुर्लभ ट्यूमर से पैदा होने वाला उच्च रक्त चाप (फेओक्रोमासाइटोमा), पल्मोनरी एम्फायसेमा (फेफड़े की गंभीर बीमारी, जिससे सांस लेना कठिन हो जाता है) से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें।
- यदि आप गर्भवती हैं, होने वाली हैं अथवा आप स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें।
- यह उन रोगियों को नहीं देना चाहिए जो सोडियल डायट्राइजोएट या इसके किसी घटक के प्रति ऐलर्जिक हों।



