पायोग्लिटाज़ोन का उपयोग
Pioglitazone का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज में किया जाता है यह टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों में डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस्तेमाल की जाती है जिससे ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
Available generics for पायोग्लिटाज़ोन
Order with generics and save upto 50%
पायोग्लिटाज़ोन कैसे काम करता है
पायोग्लिटाज़ोन इन्सुलिन के इस्तेमाल की शरीर की क्षमता को दुबारा बहाल करता है ताकि रक्त शर्करा का स्तर कम हो सके। साथ ही, आंत में आहार से अवशोषित ग्लुकोज की मात्रा को घटाता है और लीवर से होने वाले ग्लुकोज के निर्माण को कम करता है।
पायोग्लिटाज़ोन के सामान्य दुष्प्रभाव
वजन बढ़ना , धुंधली दृष्टि, श्वसन तंत्र में संक्रमण, सुन्न होना, हड्डी टूटना

Get medicines for पायोग्लिटाज़ोन

Want to Know More
Read Our Editorial Policyपायोग्लिटाज़ोन के लिए उपलब्ध दवा
पायोग्लिटाज़ोन के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- टाइप 2 डायबिटीज को सिर्फ एक उचित आहार की मदद से या व्यायाम के साथ एक उचित आहार की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आपको डायबिटीज है तो आपको हमेशा सुनियोजित आहार और व्यायाम का ही सहारा लेना चाहिए, तब भी जब आप कोई एंटीडायबेटिक दवा ले रही हैं।
- यदि अतीत में आपका हार्ट फेल हुआ है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
- यदि आपको लीवर की बीमारी है तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
- यदि आपको मूत्राशय का कैंसर है या कभी हुआ था तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
- टाइप 1 डायबिटीज के रोगियों में पायोग्लिटाज़ोन सहायक सिद्ध नहीं होता है।




