पिंडोलोल का उपयोग
Pindolol का इस्तेमाल बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर या रक्तचाप में किया जाता है
पिंडोलोल कैसे काम करता है
पिंडोलोल हृदय गति को धीमा करता है और रक्त वाहिकाओं को शिथिल बनाता है।
पिन्डोलोल, बीटा ब्लॉकर नामक दवाओं के समूह से सम्बन्ध रखता है। यह रक्त प्रवाह में सुधार करने और रक्तदाब को कम करने के लिए रक्त वाहिनियों को शिथिल करता है और हृदय की गति को धीमा करता है।
पिंडोलोल के सामान्य दुष्प्रभाव
उबकाई , सिर दर्द, थकान, चक्कर आना, थरथराहट , पेट में दर्द, दस्त, कब्ज, मंदनाड़ी, सांस फूलना
Want to Know More
Read Our Editorial Policyपिंडोलोल के लिए उपलब्ध दवा
पिंडोलोल के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- पिंडोलोल के कारण चक्कर आ सकता है और सिर्फ में हल्कापन महसूस हो सकता है। इससे बचने के लिए, बैठने या लेटने के बाद उठते समय धीरे-धीरे उठें।
- पिंडोलोल आपके ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है और लो ब्लड शुगर के लक्षणों को ढँक सकता है यदि आपको डायबिटीज है।
- पिंडोलोल आपके हाथों और पैरों में खून के बहाव को कम कर सकता है जिससे वे ठन्डे महसूस हो सकते हैं। बीड़ी-सिगरेट पीने से यह और भी बदतर हो सकता है। गर्म कपड़े पहनें और तम्बाकू का सेवन न करें।
- किसी निर्धारित सर्जरी से पहले पिंडोलोल को जारी रखना है या नहीं इस सम्बन्ध में अपने डॉक्टर की सलाह लें।
- नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के लिए यह पहली पसंद वाला इलाज नहीं है, सिर्फ इस बात को छोड़कर यदि आपको हार्ट फेल होने या हार्ट की बीमारी है।
- 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को साइड-इफेक्ट होने का ज्यादा खतरा हो सकता है।



