Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

इंडिनाविर का उपयोग

Indinavir का इस्तेमाल एचआईवी संक्रमण में किया जाता है

इंडिनाविर कैसे काम करता है

इंडिनाविर रक्त में एचआइवी विषाणुओं की मात्रा को घटाने में मदद करता है।
इन्डिनेविर, रेट्रोवायरल प्रोटीज इन्हिबिटर नामक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह एक एंजाइम प्रोटीज की गतिविधि को अवरुद्ध करता है जिसके परिणामस्वरूप ख़राब वायरस का निर्माण होता है और शरीर में वायरस का बोझ कम हो जाता है। इन्डिनेविर, एचआईवी से संबंधित बीमारी होने के जोखिम को भी कम करता है और रोग प्रतिरक्षा को बेहतर बनाता है।

इंडिनाविर के सामान्य दुष्प्रभाव

सिर दर्द, चक्कर आना, उबकाई , उल्टी, दस्त, Dyspepsia, लिवर एंजाइम में वृद्धि , लाल चकत्ते, रूखी त्वचा, मूत्र में रक्त, मूत्र में क्रिस्टल, मूत्र में प्रोटीन
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

इंडिनाविर के लिए उपलब्ध दवा

इंडिनाविर के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • अपने डॉक्टर को बताएं यदि इंडिनेविर कैप्सूल या टैब्लेट लेने के बाद आपको लिवर या किडनी की समस्याएं हैं, एलर्जी है, मधुमेह है, हाई कोस्टेरोल, हीमोफीलिया (अनुवांशिक विकृति जिससे शरीर में रक्त थक्का जमने की क्षमता बिगड़ जाती है), मांसपेशी में तेज दर्द, कोमलता या कमजोरी है, संक्रमण के लक्षण हैं, ऑटोइम्यून विकृति (स्वस्थ शरीर के ऊतकों को प्रभावित करने वाला प्रतिरक्षा तंत्र), हड्डी की समस्याएं हैं।
  • 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों में इंडिनेविर की सलाह नहीं दी जाती है।
  • ड्राइव न करें या मशीन का परिचालन न करें क्योंकि इंडिनेविर से चक्कर आ सकता है।
  • यदि आप गर्भवती हैं या होने वाली हैं या स्तनपान कराती हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।