डायट्राइज़ोइक एसिड कैसे काम करता है
डायट्राईजोएट मेग्लूमाइन, आयोडीनेटेड रेडियोपेक कॉन्ट्रास्ट मीडिया नामक दवाओं के समूह से सम्बन्ध रखता है। यह पेट, ग्रासनली या ग्रहणी (छोटी आंत का हिस्सा) पर आवरण चढ़ाने का काम करता है लेकिन शरीर द्वारा अवशोषित नहीं होता है ताकि इन अंगों को एक्स-रे या सीटी-स्कैन परीक्षा में आसानी से देखा जा सके।
डायट्राइज़ोइक एसिड के सामान्य दुष्प्रभाव
उल्टी, उबकाई
Want to Know More
Read Our Editorial Policyडायट्राइज़ोइक एसिड के लिए उपलब्ध दवा
डायट्राइज़ोइक एसिड के लिए विशेषज्ञ की सलाह
•डायट्रिजोएट का इस्तेमाल मेटफॉर्मिन तथा प्रोप्रैनोलोल के साथ न करें, क्योंकि इसका गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है।
•यदि आपमें गंभीर प्रतिक्रिया, उद्वेग, सांस लेने में परेशानी या सीने में कसाव का अनुभव होता हो तो आप तुरंत मेडिकल सहायता लें।
•यदि आप को गंभीर हृदय रोग, थायरॉयड ग्रंथि के बढ़ जाने से गरदन में सूजन हो तो अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें।
•यदि आप गर्भवती है, या होने वाली हैं अथवा आप स्तनपान कराती हैं तो आप अपने डॉक्टर को इसकी सूचना दें।
•जो रोगी डायट्रिजोएट मेग्लुमाइन या आयोडीन के प्रति ऐलर्जिक हो तो उन्हें डायट्रिजोएट नहीं लेना चाहिए
•अतिसक्रिय थायरॉयड ग्रंथि वाले रोगियों को डायट्रिजोएट मेग्लुमाइन नहीं देना चाहिए।



