डैप्टोमाइसिन का उपयोग
Daptomycin का इस्तेमाल गंभीर जीवाणु संक्रमण में किया जाता है
डैप्टोमाइसिन कैसे काम करता है
डैप्टोमाइसिन उन जीवाणुओं के विकास को रोककर उनका खात्मा करता है, जो संक्रमण पैदा करते हैं।
डैप्टोमायसिन, साइक्लिक लिपोपेप्टाइड नामक एंटीबायोटिक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है जो बैक्टीरिया को मार देता है या उनकी वृद्धि को रोक देता है।
डैप्टोमाइसिन के सामान्य दुष्प्रभाव
लाल चकत्ते, सिर दर्द, चक्कर आना, एब्नार्मल लीवर फंक्शन टेस्ट , मूत्र पथ में संक्रमण, दस्त, रक्त में क्रिएटिन फॉस्फोकाइनेज के स्तर में वृद्धि , ब्लड प्रेशर में कमी, सांस फूलना



