साइक्लोफॉस्फामाइड का उपयोग
Cyclophosphamide का इस्तेमाल कैंसर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम में किया जाता है
साइक्लोफॉस्फामाइड कैसे काम करता है
साइक्लोफॉस्फेमाइड एक कैंसर विरोधी दवा है जो अल्काईलेटिंग एजेंट नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह सामान्य डीएनए संश्लेषण के साथ हस्तक्षेप करता है और इस तरह यह कैंसर कोशिकाओं के वृद्धि और विकास को धीमा कर देता है या रोक देता है। यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यूनोसप्रेसेंट) के क्रियाकलाप को भी दबाता है और इस तरह यह प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े विकारों (जैसे नेफ्रोटिक सिंड्रोम, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर) का इलाज करता है।
साइक्लोफॉस्फामाइड के सामान्य दुष्प्रभाव
बुखार, मूत्र में रक्त, बाल झड़ना, सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में कमी (न्यूट्रोफिल), उल्टी, उबकाई , दस्त



