सेफुरोक्सिम का उपयोग
Cefuroxime का इस्तेमाल जीवाण्विक संक्रमण में किया जाता है इसका इस्तेमाल मूत्र मार्ग, त्वचा, नरम ऊतकों, खून और फेफड़ों( निमोनिया) में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के कम अवधि वाले इलाज में किया जाता है। इसका इस्तेमाल सर्जरी के बाद होने वाले संक्रमण को रोकने में भी किया जाता है।
Available generics for सेफुरोक्सिम
Order with generics and save upto 50%
Show more

सेफुरोक्सिम कैसे काम करता है
सेफुरोक्सिम एक एंटीबायोटिक है। यह जीवाणुओं की कोशिका भित्तिओं पर हमले कर उन्हें नष्ट करता है। विशेष कर, यह कोशिका भित्ति में पेप्टाइडोग्लाइकन नामक पदार्थ के संश्लेषण को रोकता है, जो जीवाणुओं को मानव शरीर में जीवित रहने के लिए उनकी कोशिका भित्ति को आवश्यक मजबूती प्रदान करता है।
सेफुरोक्सिम के सामान्य दुष्प्रभाव
लाल चकत्ते, उल्टी, एलर्जी की प्रतिक्रिया, लीवर एंजाइम बढ़ जाना , उबकाई , इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन , दस्त

Get medicines for सेफुरोक्सिम







