आर्टेमेथर का उपयोग
Artemether का इस्तेमाल मलेरिया में किया जाता है इसका इस्तेमाल मलेरिया या गंभीर मलेरिया ( जिसमें मस्तिष्क, फेफड़े या किडनी प्रभावित हो) के रोकथाम और इलाज में नहीं किया जाता है।
आर्टेमेथर कैसे काम करता है
आर्टेमेथर मलेरिया परजीवी (प्लाजमोडियम) को नष्ट करने वाले फ्री रैडिकल्स का उत्पादन करता है।
आर्टेमेथर, एंटी-मलेरियल नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह प्लेसमोडियम फाल्सीपेरम नामक मलेरिया के परजीवी को मारने का काम करता है।
आर्टेमेथर के सामान्य दुष्प्रभाव
सिर दर्द, चक्कर आना, दुर्बलता, भूख में कमी, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों का दर्द
Want to Know More
Read Our Editorial Policyआर्टेमेथर के लिए उपलब्ध दवा
आर्टेमेथर के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- आर्टीमीथर टैब्लेट को अधिक वसा वाले भोजन या पेय जैसे दूध के साथ लें।
- छोटे बच्चे की स्थिति में टैब्लेट का चूर्ण बनाकर या चबाकर एक गिलास पानी के साथ लें।
- आर्टीमीथर लेने के बाद ड्राइव न करें या मशीन का परिचालन न करें क्योंकि आपको नींद आ सकती है।
- आर्टीमीथर न लें यदि आपको गंभीर प्रकार का मलेरिया संक्रमण है।
- यदि आप 3 महीने की गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं तो आर्टीमीथर का सेवन न करें।



