Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

एमोडियाक्विन का उपयोग

Amodiaquine का इस्तेमाल मलेरिया में किया जाता है

एमोडियाक्विन कैसे काम करता है

एमोडियाक्विन उस प्रक्रिया को रोकता है जिससे शरीर में रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं की वृद्धि होती है।
एमोडायक्विन एक मलेरिया रोधी दवा है जो एमिनोक्विनोलाइन नामक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह मलेरिया के परिजीवियों की झिल्ली के कार्य में परिवर्तन करके शरीर में मलेरिया के परजीवियों की संख्या को कम करता है।

एमोडियाक्विन के सामान्य दुष्प्रभाव

लाल चकत्ते, उल्टी, दुर्बलता, सिर दर्द, चक्कर आना, अर्टिकेरिया, पेट दर्द, उबकाई , खुजली, दस्त, भूख में कमी
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

एमोडियाक्विन के लिए उपलब्ध दवा

एमोडियाक्विन के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि आपको दिल की समस्या, खून में पोटेशियम / मैग्नीशियम के निम्न स्तर की समस्या, मिरगी के दौरे (फिट) आते हों, ग्लूकोज-6-फॉस्फेट डिहाइड्रोजीनेज (G6PD) की कमी हो तो अपने चिकित्सक को सूचित करें।
  • यदि आपको किडनी / लिवर/ तंत्रिका या नेत्र रोग हो, कोई ऐसी समस्या हो जो सफेद रक्त कोशिकाओं के नुकसान की सूचक हो (जिसमें अचानक तेज बुखार, कंपकंपी, गले में खराश / मुँह का अल्सर शामिल हो) तो अपने चिकित्सक को सूचित।
  • बीमारी से पूरी तरह से ठीक होने के लिए ऐमोडियाक्विन को निर्देशानुसार लें। खुराक को न बदलें या मलेरिया के लक्षण गायब होने के बाद भी इसे अचानक बंद न करें।
  • इस दवा का इस्तेमाल निर्धारित अवधि की से अधिक समय तक न करें, क्योंकि आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंच सकता है।
  • इस उपचार के दौरान शराब का सेवन न करें, क्योंकि इससे इसके दुष्प्रभाव और भी गहरा सकते हैं।
  • यदि आप गर्भवती हैं या बनने वाली हैं अथवा स्तनपान करा रही हैं तो उस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं।