टेरिपाराटाइड का उपयोग
Teriparatide का इस्तेमाल osteoporosis में किया जाता है यह बीमारी आमतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होती है लेकिन कुछ पुरुषों को भी यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा यह समस्या स्टेरॉयड का सेवन करने वाले मरीजों को भी हो सकती है।
टेरिपाराटाइड कैसे काम करता है
टेरिपाराटाइड उन कोशिकाओं को उत्तेजित करता है, जो हड्डियों का निर्माण करती हैं और उन्हें मजबूत बनाती हैं।
टेरीपैराटाइड, ह्यूमन पैराथाइरोइड हारमोन का एक कृत्रिम रूप है। यह नई हड्डी का निर्माण करने में शरीर की मदद करने के साथ-साथ मौजूदा हड्डियों की मोटाई और सघनता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
टेरिपाराटाइड के सामान्य दुष्प्रभाव
उबकाई , जोड़ों का दर्द, पैरों में क्रैम्प
Want to Know More
Read Our Editorial Policyटेरिपाराटाइड के लिए उपलब्ध दवा
टेरिपाराटाइड के लिए विशेषज्ञ की सलाह
- यदि आपको गुर्दे की समस्या, या गुर्दे की पथरी; लगातार मितली, कब्ज, ऊर्जा की कमी या पेशीय दुर्बलता की शिकायत हो तो अपने डॉक्टर को सूचित करें क्योंकि ये शरीर में अत्यधिक कैल्सियम के लक्षण हो सकते हैं।
- टेरिपाराटाइड का उपचार लेने के दौरान यदि आप गर्भवती हैं तो अपने डॉक्टर को सूचित करें। यह उपचार लेने के दौरान गर्भनिरोधन के उचित उपाय अपनाएं।
- टेरिपाराटाइड उपचार के दौरान आपको विटामिन डी और भरपूर कैल्सियम वाले आहार लेने की सलाह दी जाती है। यदि भोजन पर्याप्त नहीं लिया जा रहा हो तो रोगी को विटामिन डी और कैल्सियम की अधिकता वाले पूरक आहार लेने चाहिए।
- ड्राइव या मशीनों का परिचालन न करें, क्योंकि टेरिपाराटाइड से चक्कर आ सकता है।
- टेरिपाराटाइड की अनुशंसा बच्चों और किशोरों (18 साल से कम उम्र के) के लिए या ओपन एपिफाइसिस (लंबी हड्डी का सिरा) वाले युवा वयस्कों के लिए नहीं की जाती है।
- टेरिपाराटाइड का उपयोग संपूर्ण जीवन काल में 2 साल से अधिक नहीं किया जाना चाहिए।



