Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट

Written By Dr. Sakshi JainReviewed By Dr. Rajeev Sharma

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट का उपयोग

Oseltamivir Phosphate का इस्तेमाल मौसमी फ्लू (इन्फ्लूएंजा) के इलाज और रोकथाम में किया जाता है इसका इस्तेमाल H1N1 एन्फ़्लुएन्ज़ा (स्वाइन फ्लू) के इलाज में भी किया जाता है। यह डॉक्टर द्वारा आपको तब दी जाती है जब आपमें इन्फ्लूएंजा के लक्षण दिख रहें हो या आपके क्षेत्र में इन्फ्लूएंजा वायरस फैला हुआ हो।

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट कैसे काम करता है

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट शरीर के भीतर फ्लू के विषाणुओं के प्रसार को रोकता है। ये फ्लू के संक्रमण के लक्षणों को कम करते हैं या उन्हें रोकने में मदद करते हैं।
ओसेल्टामिविर, न्यूरोएमिनीडेज इन्हिबिटर नामक दवाओं की एक श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह शरीर में इन्फ्लुएंजा वायरस के प्रवेश और प्रसार को रोकने में मदद करता है और संक्रमण को नियंत्रित करता है।

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट के सामान्य दुष्प्रभाव

उबकाई , उल्टी, पेट में दर्द, दस्त
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट के लिए उपलब्ध दवा

ओसेल्टामिविर फॉस्फेट के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि आप ओसेल्टामिविर या इसके किसी अन्य घटक के प्रति ऐलर्जिक हों तो इस दवा का सेवन न करें।
  • यदि आपको गुर्दे की समस्या, जीर्ण हदय रोग, या सांस की तकलीफ, या गंभीर चिकित्सकीय अवस्था हो जिसके लिए अस्पताल में तक जाना पड़े तो आप ओसेल्टामिविर का सेवन न करें।
  • यदि गर्भवती हों या होने वाली हों या स्तनपान करा रही हों तो ऑसेल्टामिविर का प्रयोग न करें।
  • दवा का सेवन करने के बाद से आपको चक्कर आ सकते हैं, इसलिए ड्राइव या भारी मशीनों का संचालन न करें।
  • यदि दवा का सेवन करके व्यवहार या मिजाज में बदलाव का अनुभव हो तो तुरंत अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दें।