नॉर्ट्रिप्टिलीन का उपयोग
Nortriptyline का इस्तेमाल डिप्रेशन या उदासी में किया जाता है इसका इस्तेमाल डिप्रेशन के उन मरीजों में किया जाता है जिन पर डिप्रेशन के वैकल्पिक उपचारों का असर कम अथवा नहीं होता है।
नॉर्ट्रिप्टिलीन कैसे काम करता है
नॉर्ट्रिप्टिलीन मस्तिष्क में रासायनिक संदेशवाहकों के स्तर को बढ़ाकर अवसाद में कमी लाता है, जिससे व्यक्ति के मूड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
नॉर्ट्रिप्टिलीन के सामान्य दुष्प्रभाव
तंद्रा, हृदय दर में वृद्धि , वजन बढ़ना , पेशाब करने में कठिनाई, ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप), सूखा मुँह, कब्ज



