Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

ज़ाफिरलुकास्ट

Written By Dr. Sakshi JainReviewed By Dr. Rajeev Sharma

ज़ाफिरलुकास्ट का उपयोग

Zafirlukast का इस्तेमाल asthma prevention में किया जाता है

ज़ाफिरलुकास्ट कैसे काम करता है

ज़ाफिरलुकास्ट, ल्यूकोट्राइन एंटागोनिस्ट नामक दवाओं के एक समूह से सम्बन्ध रखता है। एलर्जी के प्रतिक्रियास्वरूप रिलीज होने वाले कुछ विशेष प्राकृतिक पदार्थों (ल्यूकोट्राइन) के कारण वायुमार्गों में सूजन हो जाता है और वे संकीर्ण हो जाते हैं जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। ज़ाफिरलुकास्ट, ल्यूकोट्राइन की क्रिया को अवरुद्ध करता है, अवरुद्ध वायु मार्गों को शिथिल करता है, और सांस लेना आसान बनाता है।

ज़ाफिरलुकास्ट के सामान्य दुष्प्रभाव

सिर दर्द, संक्रमण, उबकाई , दस्त, दर्द, दुर्बलता
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

ज़ाफिरलुकास्ट के लिए उपलब्ध दवा

ज़ाफिरलुकास्ट के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • जफिरलुकास्ट को भोजन के साथ न लें।
  • जफिरलुकास्ट को अचानक दमा के (तेज) दौरे के उपचार में लिए न प्रयोग करें।
  • जफिरलुकास्ट लेते समय यदि दमा बदतर हो जाता है तो दमे के अचानक (तीव्र) दौरे के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।
  • जब तक डॉक्टर न कहे तब तक बेहतर महसूस करने पर (लक्षणों से मुक्त) जफिरलुकास्ट का सेवन बंद न करें।
  • यदि आप धूम्रपान करते हों या गुर्दे की समस्या हो तो जफिरलुकास्ट लेने से पहले विशेष सावधानी बरतें।
  • यदि आप गर्भवती हैं या होने वाली हैं या स्तनपान करा रही हैं तो इसकी जानकारी अपने डॉक्टर को दें।