कैल्सिपोट्रियोल, विटामिन डी का एक कृत्रिम रूप है जो ‘एंटी-सोरायटिक्स’ नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। कैल्सिपोट्रियोल, त्वचा की कोशिकाओं के बढ़ने की दर को कम कर देता है जिससे सोरायसिस नियंत्रित होता है।
कैल्सिपोट्रिऑल के सामान्य दुष्प्रभाव
रूखी त्वचा, त्वचा की जलन, खुजली, जलन का अहसास, चुभने की अनुभूति, त्वचा की लालिमा, लाल चकत्ते
कैल्सिपोट्रिऑल के लिए विशेषज्ञ की सलाह
यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती बनने की योजना बना रही हैं या स्तनपान करा रही हैं तो अपने डॉक्टर को बताएं।यदि आपको स्तनपान कराते समय इस दवा का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है तो स्तन पर इसे न लगाएं।
यदि आप अल्ट्रावायलेट (यूवी) लाईट से इलाज करा रही हैं तो कैल्सीपोट्रियोल का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर को सूचित करें।
इस इलाज के दौरान धूप के संपर्क में ज्यादा नहीं आना चाहिए।
यदि आपकी जांच में पाया गया है कि आपको ‘जनरलाइज्ड पस्ट्यूलर सोरायसिस’ या ‘एरिथ्रोडर्मिक एक्सफोलिएटिव सोरायसिस’ की तरह का सोरायसिस है तो कैल्सीपोट्रियोल का इस्तेमाल करने से पहले अप्नेदोक्टोर की सलाह लें।
चेहरे पर कैल्सीपोट्रियोल का इस्तेमाल करने का सुझाव नहीं दिया जाता है।