घरेलू नुस्खे

पेट के कीड़े का घरेलू इलाज : Home remedies for Stomach worms

    पेट में कीड़ा होना कृमि रोग कहलाता है। पेट के कीड़े कईं समस्याओं को जन्म देते हैं। यह समस्या सबसे अधिक बच्चों में होती है जिस कारण उनमें पेट दर्द, भूख न लगना और वजन घटने जैसे लक्षण नजर या महसूस होते हैं।

    Contents

    पेट में कीड़ा होना क्या होता है? (What is Stomach Worms?)

    शायद आपको पता नहीं कि पेट में कीड़ा 20 प्रकार के होते हैं, जो पेट में घाव तक कर देते हैं। कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है। जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। भोजन करने से पहले हाथ न धोना, गन्दा और बासी भोजन करना तथा अधिक आराम करना इस प्रकार की जीवनशैली के कारण कृमि रोग होता है।

    और पढ़ेंकृमि रोग में जंगली प्याज के फायदे

    पेट में कृमि होने के लक्षण (Symptoms of Stomach Worms)

    पेट में कीड़े होने पर बार-बार पेट में दर्द होता है। आँखे लाल रहती हैं, जीभ का रंग सफेद एवं जीभ मोटी नजर आती है। मुँह से हर समय दुर्गन्ध आती है। इसी के साथ रात को सोते समय जिन बच्चों के दाँत बजते हो उनके भी पेट में कीड़े होते हैं।

    और पढ़े- जानें पेट दर्द के कारण

    पेट में कृमि होने के कारण (Causes of Stomach Worms)

    पेट में कीड़े होने की कई वजह होती हैं पर मुख्य रूप से यह दूषित खान-पान के सेवन की वजह से होता है जैसे- गलत खान-पान, गन्दे हाथों से भोजन करना, खुले में रखे हुए भोजन को खाना, अधिक मीठा खाना, दिन भर सिर्फ आराम करना और परिश्रम न करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।

    और पढ़े- पेट दर्द में जादूई फायदा करते हैं यह घरेलु नुस्खे

    पेट में कृमि से बचने के उपाय (Prevention Tips for Stomach Worm)

    पेट में कृमि होने से बचने के लिए जीवनशैली और आहार में बदलाव लाना ज़रूरी होता है।

    -भोजन करने से पहले हार्थों को अच्छी प्रकार धोएँ।

    -खुले में बनने वाला भोजन न खाएँ।

    -पीने के लिए साफ जल का प्रयोग करें। नल के पानी को उबाल कर फिर ठण्डा कर के पिएँ।

    -दूषित एवं बासी भोजन न खाएँ।

    -अधिक मीठे एवं डिब्बाबंद पदार्थों का सेवन न करें।

    -अच्छी प्रकार पका हुआ एवं स्वच्छ भोजन करें।

    -खुले में बनने वाले भोजन की बजाय घर में बना भोजन ही खाएँ।

    -बासी और दूषित भोजन से दूर रहें।

    -कच्ची सब्जियाँ और कच्चे मांस का सेवन न करें। भोजन को अच्छी प्रकार पका कर खाएँ।

    -मीठे एवं चिपचिपे पदार्थों का सेवन कम करें।

    पेट का कीड़ा मारने के लिए घरेलू इलाज (Home remedies for Stomach worms)

    आम तौर पर पेट से कीड़ा निकालने के लिए लोग सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही आजमाते हैं।  यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से पेट के कृमि से निजात पाया जा सकता है।

    अजवाइन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Ajwain Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    और पढ़ेंपेट दर्द में अकरकरा के फायदे

    -अजवायन का चूर्ण आधा ग्राम और उतना ही गुड़ गोली बनाकर दिन में तीन बार सेवन करें। अजवायन में एंटी बैक्टिरीयल तत्व पाए जाते हैं जो कीड़ों को समाप्त कर देते हैं। इसका सेवन चार से पाँच दिन तक करें।

    -इसके अलावा चुटकी भर काला नमक और आधा ग्राम अजवायन चूर्ण मिलाकर रात को सोते समय गर्म पानी से लें। यह उपयोग बच्चों में काफी कारगर है यदि बड़ों को यह समस्या है तो काला नमक और अजवायन दोनों को बराबर मात्रा में लीजिए। दिन में दो बार तीन से चार दिन तक इसका सेवन करें।

    और पढ़े- अजवाइन के अनजाने फायदे

    अनार पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Pomegranate Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए। यह चूर्ण दिन में तीन बार एक-एक चम्मच लीजिए। बच्चों और बड़ों दोनों में ही यह उपाय फायदेमन्द है।

    नीम के पत्ते पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Neem Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टिरीयल तत्व होते हैं जो पेट के कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

    और पढ़ें पेट के रोग में लौंग के फायदे

    लहसुन पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Garlic Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    कृमि रोग होने पर लहसुन की चटनी बनाकर खाएँ। लहसुन की चटनी में सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। बच्चों और बड़ों दोनों में ही इसका प्रयोग कर सकते हैं।

    और पढ़े- जानें कब लहसुन खाना होता है फायदेमंद

    टमाटर पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tomato Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    पेट में कृमि होने पर टमाटर को काटकर उसमें सेंधानमक और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है।

    तुलसी पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Tulsi Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    पेट में कीड़े होने पर तुलसी के पत्तों का एक चम्मच रस दिन में दो बार पीने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं।

    और पढ़े- तुलसी के फायदे

    आम की गुठली पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Mango Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    कच्चे आम की गुठली का चूर्ण दही या पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करें। इसके नियमित सेवन से कुछ ही दिन में पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं।

    कच्चा पपीता पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Raw Papaya Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    कच्चे पपीते को एक चम्मच दूध में एक चम्मच शहद और चार चम्मच उबला पानी मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

    और पढ़े: पपीता के फायदे

    लौंग पेट की कृमि के इलाज में फायदेमंद (Clove Beneficial to Get Relief from Stomach Worm in Hindi)

    लौंग को पानी में भिगा कर रखें और इसके पानी को बच्चों को पिलाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। इससे बच्चों के पेट में होने वाली बेचैनी से आराम मिलता है।

    डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ? (When to See a Doctor?)

    पेट में कीड़े होने की वजह से कई तरह की परेशानियाँ रोगी को हो सकती हैं, जैसे- पेट में दर्द, अधिक भूख लगना या भूख न लगना, शरीर में खून की कमी, मुँह से बदबू आना आदि। इसलिए शीघ्र ही घरेलु उपाय द्वारा इसका इलाज करना चाहिए। यदि घरेलु उपायों द्वारा लाभ न मिले तो तुरन्त ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    आचार्य श्री बालकृष्ण

    आचार्य बालकृष्ण, स्वामी रामदेव जी के साथी और पतंजलि योगपीठ और दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) के एक संस्थापक स्तंभ है। उन्होंने प्राचीन संतों की आध्यात्मिक परंपरा को ऊँचा किया है। आचार्य बालकृष्ण जी एक प्रसिद्ध विद्वान और एक महान गुरु है, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयुर्वेदिक उपचार और अनुसंधान ने नए आयामों को छूआ है।

    Share
    Published by
    आचार्य श्री बालकृष्ण

    Recent Posts

    • आयुर्वेदिक दवाएं

    कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि दिव्य त्रिफला चूर्ण

    आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है.…

    2 years ago
    • आयुर्वेदिक दवाएं

    डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक है पतंजलि दिव्य मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर

    डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल…

    2 years ago
    • आयुर्वेदिक दवाएं

    त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज में उपयोगी है पतंजलि दिव्य कायाकल्प वटी

    मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं.…

    2 years ago
    • आयुर्वेदिक दवाएं

    युवाओं के लिए अमृत है पतंजलि दिव्य यौवनामृत वटी, जानिए अन्य फायदे

    यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं…

    2 years ago
    • आयुर्वेदिक दवाएं

    मोटापे से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं पतंजलि मेदोहर वटी

    पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती…

    2 years ago
    • आयुर्वेदिक दवाएं

    पेट से जुड़े रोगों को ठीक करती है पतंजलि दिव्य गोधन अर्क, जानिए सेवन का तरीका

    अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है.…

    2 years ago