header-logo

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

Chandani: चांदनी के हैं बहुत अनोखे फायदे- Acharya Balkrishan Ji (Patanjali)

आपने चांदनी फूल को कई बार देखा होगा। लोग चांदनी फूल को कई नाम से जानते हैं। कई लोग इसे जूही का फूल (Juhi flower) कहते हैं तो कई लोग रात की रानी फूल कहते हैं। अनेक लोग चांदनी फूल को चमेली का फूल भी कहते हैं। महिलाएं अपने बालों में जूही के फूल का गजरा लगाती हैं। लोग रात की रानी के फूल (raat ki rani flower plant) को घरों या बाग-बगीचों में भी लगाते है। आप लोग यह तो जानते हैं कि चांदनी (जूही) का फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत और खुशबूदार होता है, लेकिन यह नहीं जानते होंगे कि रोगों के इलाज में जूही (चांदनी) या रात की रानी या चमेली के फूल से फायदे (chandani flower Benefits) मिलते हैं।

 

Crepe jasmine benefits

अब तक आपको इतना ही पता होगा कि जिसे आप चांदनी या जूही या रात की रानी या फिर चमेली के फूल के नाम से जानते हैं। उसे सुगंधित होने के कारण सजाबट के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में बताया गया है कि चमेली के फूल से फायदे अनेक रोगों में मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आप जूही के फूल से और क्या-क्या फायदे ले सकते हैं।

Contents

चांदनी (जूही) क्या है? (What is Chandani (Juhi) in Hindi?)

चांदनी के फूल को जूही या रातरानी या चमेली आदि के नाम से भी जाना जाता है। चांदनी (chameli tree) के फूल बहुत ही सुन्दर तथा सफेद रंग के होते हैं। इसके फूल दो प्रकार के होते हैं-

  1. सफेद पाँच पंखुड़ियों से युक्त
  2. दो पंक्तियों में व्यवस्थित पाँच पंखुड़ियों से युक्त।

यह लगभग 2.5 मीटर ऊँचा, चिकना, सदा हरा रहता है। चांदनी के पौधों (chameli tree) के तने अत्यधिक चमकीले, भूरे रंग के होते हैं। इसके पत्ते चिकने एवं चमकीले हरे रंग के होते हैं। इसके फूल सफेद रंग के होते हैं और सुगन्धित होते हैं। इसके फल बेलनाकार, 2.5-7.6 सेमी लम्बे और 1 सेमी चौड़े होते हैं। फल के अंदर का भाग नारंगी अथवा चमकीला लाल रंग का होता है। इसके बीज संख्या में 3-6, और 7.5 मिमी लम्बे तथा लाल रंग के होते हैं। इसका पुष्पकाल एवं फलकाल सालों भर होता है।

यहां जूही (चमेली) के फूल से होने वाले सभी फायदे के बारे को बहुत ही आसान शब्दों (juhi flower in hindi) में लिखा गया है ताकि आप इससे पूरा-पूरा लाभ ले पाएं।

 

अनेक भाषाओं में चांदनी (चमेली) के नामः (Name of Chandani (Chameli) in Different Languages)

चांदनी (chameli tree) का वानस्पतिक नाम Tabernaemontana divaricata (Linn.) R. Br. ex Roem. & Schult. (टैबरनीमोनटाना डाईवेरीकेटा) Syn-Tabernaemontana coronaria (Jacq). Willd. है, और यह Apocynaceae (ऐपोसाइनेसी) कुल का है। चांदनी को देश या विदेशों में अन्य इन नामों से भी जाना जाता हैः-

Chandani in-

  • Hindi (juhi flower in hindi) – चांदनी, तगर

  • English – इस्ट इण्डियन रोज बे (East Indian Rosebay), मून बीम (Moon beam), एडमस् एपैल (Adam’s apple), Crepe jasmine (क्रेप जेसमीन) raat rani flower (रातरानी फूल)

  • Sanskrit – सुगन्धा

  • Oriya – काटो (Kato), काटोचम्पा (Katochampa), मोल्लीफुलाना (Mollifulana)

  • Konkani – वडलीनामदीत (Vadlinamdit)

  • Kannada – कोट्टू (Kottu), नंदीबटलू (Nandibatlu)

  • Gujarati – चांदनी (chandani), सागर (Sagar)

  • Tamil – करेरदूप्पलै (Karerduppalai), नंदीयावत्तम (Nandiyavattam);

  • Telugu – गंधीतगराप्पू (Gandhitagarapu), नंदीवरदानमु (Nandivardanamu)

  • Bengali – चमेली (Chameli), तगर (Tagar)

  • Nepali – चांदनी (chandani)

  • Marathi – अनंता (Ananta), गोंदतगर (Gondetagra)

  • Malayalam – बेलुटा अमेलपोडी (Belutta-amelpodi), नंदी ऐरवेटुम (Nandi ervatum), कूट्टमपाले (Kuttampale), तकरम (Takram)

चांदनी (रात की रानी) के फायदे और उपयोगः (Chandani (Raat ki rani) Benefits and Uses in Hindi)

चांदनी के औषधीय प्रयोग, प्रयोग की मात्रा एवं विधियां ये हैंः-ः

सिर के दर्द में चांदनी के फूल के फायदे (Benefits of Chandani to Get Relief from Headache in Hindi)

चांदनी के पौधों (ratrani plant) से निकलने वाले दूध को तेल में मिलाएं। इसे मस्तक पर लगाने से सिर दर्द और आंखों के दर्द ठीक होते हैं।

Juhi benefits in headache relief

आंखों की बीमारी में जूही के फूल के फायदे (Juhi Flower Benefits to Treat Eye Disease in Hindi)

  • चाँदनी के फूल (raat ki rani flower) तथा कलिकाओं को पीसकर आंखों के बाहर चारों ओर लगाएं। इससे आंखों में होने वाला दर्द, आंखों की सूजन और आंखों के लाल होने की परेशानी में लाभ होता है।
  • चांदनी की जड़ के पेस्ट में निम्बू का रस मिलाएं। इसे आंखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आँखों की बीमारियों में लाभ होता है।
  • चांदनी के पत्तों से दूध निकाल लेंं। इसे आंखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आंखों के रोगों में लाभ (chandani flower Benefits) होता है।
  • चांदनी की जड़ को नीम के रस में उबालकर आंखों में काजल की तरह लगाएं। इससे आंखों का दर्द ठीक होता है।

और पढ़े: आंखों की बीमारी में रजः प्रवर्तिनी वटी के फायदे

दांतों के दर्द में रात की रानी के फूल के फायदे (Rat ki Rani Plant Flower Benefits in Dental Pain in Hindi)

  • चांदनी की जड़ को चबाने से दांतों के दर्द ठीक होते हैं।
  • चाँदनी की जड़ के चूर्ण को मंजन की तरह दांतों पर मलें। इससे दांतों में लगने वाले कीड़े लगने की समस्या और कीड़ों के कारण होने वाला दर्द ठीक (chandani Benefits) होता है। इससे मसूड़ों में पीव निकलना बंद हो जाता है।

पेट में कीड़े होने पर चमेली के फूल के फायदे (Chameli Flower Benefits to Treat Abdominal Bugs in Hindi)

चांदनी की जड़ की छाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से पेट के कीड़े मर (chandani Benefits) जाते हैं।

benefits of  juhi in Stomach pain

 

उच्चरक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) में चांदनी के फूल के फायदे (Chandani Plant Benefits to Get Relief from High Blood Pressure in Hindi)

चांदनी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से उच्चरक्तचाप में लाभ होता है। बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।

और पढ़े: उच्च रक्तचाप कम करने के घरेलू उपाय

दस्त में जूही के फूल के फायदे (Juhi Flower Beneficial to Stop Diarrhea in Hindi)

आप जूही के सेवन से दस्त को रोक सकते हैं। 5 मिली जूही के पत्ते के रस को पीने से दस्त बन्द हो जाते हैं।

 

स्किन के समस्याओं में रात की रानी का इस्तेमाल फायदेमंद (Raat ki Rani Beneficial in Skin Diseases in Hindi)

स्किन की समस्याओं में रात रानी के फूल का प्रयोग आपको फायदा दे सकता है, क्योंकि रात रानी के फूल में रोपण यानि हीलिंग का गुण पाया जाता है जिससे इसको बाहरी तौर पर त्वचा पर लगाने से स्किन की समस्या में आराम मिलता है। 

 

अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से दिलाये राहत चादंनी (Benefit of Chandani to Treat Arthritis in Hindi)

  Rheumatoid Pain

अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में भी चांदनी के फूलो का उपयोग फायदेमंद होता है। चांदनी के फूल दर्दनिवारक की तरह काम करते है। 

 

हृदय रोग में फायदेमंद चांदनी (Chandani Beneficial in Heart Disease in Hindi)

चांदनी का प्रयोग आपके हृदय संबंधी रोग के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि चांदनी में एंटी ऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो कि ह्रदय के लिए हानिकारक तत्वों को शरीर में इकठ्ठा नहीं होने देता है। 

 

स्नायु रोग के इलाज में लाभकारी चांदनी (Benefit of Chandani to Treat Nerve Diseases in Hindi)

स्नायु रोग में चांदनी का प्रयोग फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि चांदनी स्नायुतंत्र को मजबूती प्रदान करता  है जिससे स्नायु रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

घाव सुखाने में रात की रानी के फूल के फायदे (Raat ki Rani Plant Beneficial in Wound Healing in Hindi)

चांदनी के पौधों (ratrani plant) से प्राप्त दूध (लेटेक्स) तथा पत्तों को पीस लें। इसे घाव पर लेप करें। इससे घाव सुख जाता है।है।

त्वचा रोग में चमेली के फूल के फायदे (Benefits of Chameli in Skin Disease in Hindi)

चांदनी के फूल (raat ki rani flower) के रस को त्वचा पर लगाएं। इससे जलन, दर्द, सूजन और दाद में लाभ होता है।

Skin disease treatment

चांदनी (चमेली) के उपयोगी भाग : (Useful Parts of Chandani (Chameli)

  • जड़
  • फूल (ratrani flower)
  • दूध (आक्षीर)
  • पत्ते
  • तने की छाल
  • सत् (निर्यास)

चांदनी (जूही) का इस्तेमाल कैसे करें? : (How to Use Chandani (Juhi)?

पत्ते का रस – 5 मिली

यहां जूही से होने वाले सभी फायदे के बारे को बहुत ही आसान शब्दों (Rat ki rani in hindi) में लिखा गया है ताकि आप चमेली या रात की रानी के फूल से पूरा-पूरा लाभ ले पाएं, लेकिन औषधि के रूप में चांदनी का प्रयोग करने के लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

चांदनी (रात की रानी) कहां पाया या उगाया जाता है? :Where is Chandani (Raat ki rani) Found or Grown in Hindi)?

चांदनी (चमेली/जूही/रात की रानी) का पौधा (ratrani plant) घरों, बाग-बगीचों में पाया जाता है। यह समस्त भारत में देखा जा सकता है।