मोटापा- लक्षण, निदान एवं चिकित्सा
आयुर्वेदानुसार जिन व्यक्तियों के नितम्ब, पेट और छाती में बहुत अधिक चर्बी और मांस जमा हो जाता है और ये अंग चलने पर हिलते रहते हैं अर्थात् गति करते रहते हैं तथा शरीर की वृद्धि के हिसाब से जिनमें बल एवं उत्साह नहीं होता, वे अति स्थूल या बहुत मोटे माने जाते हैं।
ऐसे व्यक्तियों के शरीर के स्रोतों में चर्बी के जमा होने से रुकावट पैदा हो जाती है। उसके कारण चलने में श्वास फूलने लगता है। शरीर में भारीपन, जल्दी घबराहट व बेचैनी रहती है। इससे वात विशेष रूप से कोष्ठ में गति करने लगता है और पाचक-अग्नि उत्तेजित हो जाती है। व्यक्ति जो कुछ भी खाता है, वह बहुत जल्दी पच जाता है और भूख बढ़ जाती है। इस तरह उसके अन्दर पाचक-अग्नि के रूप में पित्त और वात दोनों में विकार पैदा हो जाते हैं और शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। इससे वात के कारण से अनेक प्रकार के रोग पैदा हो जाते हैं।
कारण
आयुर्वेदानुसार मोटापे का प्रमुख कारण हैं- अधिक मात्रा में खाना, भारी, मीठे, ठण्डे और चिकने खाद्य-पदार्थों का सेवन, शारीरिक श्रम की कमी, दिन में सोना, बहुत अधिक प्रसन्न रहना, मानसिक शक्ति का अभाव तथा वंशानुगत (खानदानी) प्रभाव। इन सब कारणों से शरीर में दूसरी धातुओं (रस, रक्त आदि) की अपेक्षा चर्बी अधिक मात्रा में बढ़ती है। चर्बी के ढीलेपन, भारीपन और कोमलता के कारण उसकी गति और कार्य करने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शुक्र की मात्रा कम होने से तथा शुक्रवह स्रोतों में चर्बी के कारण रुकावट होने से मैथुन क्रिया में परेशानी होती है। मोटे लोगों की कार्य क्षमता धीमी हो जाती है। चर्बी के साथ कफ मिला होता है तथा चर्बी तरल और भारी होती है। धातु सन्तुलन बिगड़ जाता है। अतः मोटा शरीर होने पर भी दुर्बलता आ जाती है।
अतिस्थूलता के लिए चिकित्सा
आयुर्वेद के अनुसार स्थूलता अथवा मोटापे को दूर करने के लिए लंघन अथवा अपतर्पण चिकित्सा की जानी चाहिए। लंघन चिकित्सा वह चिकित्सा है, जो शरीर में लघुता (हल्कापन) लाती है तथा जिससे शरीर में चर्बी की कमी होने से वजन कम होता है। इस चिकित्सा में प्रयोग की जाने वाली औषधियों, आहार और साधनों में तेजस् (अग्नि), वात और आकाश महाभूत की प्रधानता होती है।
इस आधार पर लंघन के लिए लघु, उष्ण, चिपचिपाहट से रहित शुष्क (सूखे), रूक्ष (रूखे), सूक्ष्म, तरल तथा कठोर औषधि-द्रव्यों का प्रयोग किया जाता है।
इस प्रकार की चिकित्सा के लिए निम्नलिखित उपायों का प्रयोग किया जा सकता है-
लंघन चिकित्सा के अतिरिक्त, निम्न प्रकार की चिकित्सा का प्रयोग भी स्थूलता को दूर करने के लिए किया जाना चाहिए।
इन सभी साधनों से मोटापा दूर होता है। मोटापे के अतिरिक्त उसी प्रकार के दूसरे रोग जैसे- हृदय रोग, क्षय, खाँसी, श्वेत कुष्ठ, मधुमेह, आम रोग आदि भी इनसे दूर होते हैं। आधुनिक युग में अधिक भौतिक सुविधाओं के कारण तथा शारीरिक कार्यों के अभाव के कारण स्थूलता (मोटापा) का रोग बढ़ता जा रहा है तथा इससे होने वाले रोगों की भी अधिकता हो रही है। उपरोक्त उपायों से मोटापा रोकने में सहायता मिल सकती है।
अतिकृशता- लक्षण, निदान एवं चिकित्सा
अत्यधिक पतले (दुर्बल) व्यक्ति के शरीर में नितम्ब, पेट और गर्दन एकदम सूखे हुए (पतले) होते हैं। उसकी त्वचा पर धमनियों का जाल सा बिछा दिखाई देता है। उसकी हड्डियों के जोड़ सर्वदा स्पष्ट नजर आते हैं। ऐसा व्यक्ति हड्डियों और चमड़ी का ढाँचा प्रतीत होता है।
बहुत पतले व्यक्ति में इतनी शक्ति नहीं होती कि अधिक शारीरिक श्रम, अधिक मात्रा में भोजन, भूख, प्यास, रोग, कष्ट और औषधियों के प्रभाव को सहन कर सके। वह अधिक सर्दी या अधिक गर्मी को सहन नहीं कर सकता और न ही समुचित सम्भोग कर सकता है। इस प्रकार के दुर्बल व्यक्ति अधिकतर तिल्ली, खाँसी, साँस फूलना, गुल्म, बवासीर तथा पेट, छाती व आँत के रोगों से पीड़ित रहते हैं ।
अतिकृशता के कारण
अधिक पतलेपन के मुख्य कारण हैं- रूखा खान-पान, उपवास, कम मात्रा में खाना, शोक, चिन्ता, क्रोध करना, स्वाभाविक वेगों को रोकना, कम सोना, अधिक स्नान करना, वमन, विरेचन आदि संशोधन चिकित्सा की अधिकता, रूक्ष द्रव्यों से उबटन, बुढ़ापा, वंशगत प्रभाव और अधिकतर रोग ग्रस्त रहना।
अतिकृशता अथवा दुबलेपन की चिकित्सा
अत्यधिक दुबलेपन को दूर करने लिए बृंहण या सन्तपर्ण चिकित्सा व साधनों को प्रयोग में लाया जाता है। इस प्रकार की चिकित्सा से शरीर का पोषण और बल की वृद्धि होती है तथा शरीर में भारीपन आता है। पृथ्वी और जल महाभूतों की अधिकता वाले द्रव्य, भोजन एवं साधनों का प्रयोग इसमें किया जाता है। इस आधार पर भारी, शीतल, कोमल, मन्द, चिपचिपे, स्थूल व घने पदार्थ इस दृष्टि से उपयोगी हैं। दूध, घी, पनीर, मक्खन व शहद का सेवन, स्नान, स्निग्ध पदार्थों का उबटन, अधिक नींद, स्निग्ध औषधियों से एनिमा व चिन्ताओं से दूर रहना तथा प्रसन्नतापूर्वक जीवन व्यतीत करना- से सब बृंहण चिकित्सा में आते हैं। इनके प्रयोग से शरीर का दुबलापन नष्ट होता है।
इन सब उपायों से अधिक कृशता एवं उससे होने वाले रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। संक्षेप में चिन्ता न करने, प्रसन्न रहने, अधिक नींद लेने और नित्य बृंहण गुण वाले आहार व औषधि के सेवन से अतिकृशता को दूर किया जा सकता है।
अतिकृशता की अपेक्षा अतिस्थूलता अधिक हानिकर
जैसा कि उल्लेख किया गया है- अधिक मोटापा व अधिक दुबलापन, दोनों ही अवस्थाएँ
हानिकारक हैं। क्योंकि दोनों प्रकार के व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित रहते हैं और दोनों को ही उपचार की समान रूप से आवश्यकता होती है, परन्तु इन दोनों में मोटापे की स्थिति अपेक्षाकृत अधिक बुरी होती है। अतः रोग होने पर मोटे व्यक्ति को अधिक कष्ट होता है तथा मोटे व्यक्ति की चिकित्सा भी पतले की अपेक्षा अधिक कठिन होती है; क्योंकि ऐसे व्यक्ति के लिए इस प्रकार की चिकित्सा होनी चाहिए, जो बढ़ी हुई चर्बी, पाचक-अग्नि और वात को कम करे। यदि इसके लिए बृंहण प्रकार की चिकित्सा करते हैं तो पाचक-अग्नि और वात तो शान्त होते हैं, परन्तु चर्बी बढ़ जाती है। यदि लंघन (दुर्बल करने वाली) चिकित्सा करते हैं तो चर्बी तो घटती है, परन्तु पाचक-अग्नि और वात की वृद्धि होती है। दूसरे शब्दों में- बृंण चिकित्सा करने से व्यक्ति में मोटापा और अधिक बढ़ता है और लंघन चिकित्सा करने पर पाचन-शक्ति तेज होने के कारण वह उसको सहन नहीं कर पाता है, अतः कृशता की अपेक्षा मोटापे की चिकित्सा करना कठिन व जटिल कार्य है।
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…