डॉक्सेपिन का उपयोग
Doxepin का इस्तेमाल डिप्रेशन या उदासी और अनिद्रा (नींद में कठिनाई) में किया जाता है इसका इस्तेमाल डिप्रेशन के उन मरीजों में किया जाता है जिन पर डिप्रेशन के वैकल्पिक उपचारों का असर कम अथवा नहीं होता है।
डॉक्सेपिन कैसे काम करता है
डॉक्सेपिन मस्तिष्क में रासायनिक संदेशवाहकों के स्तर को बढ़ाकर अवसाद में कमी लाता है, जिससे व्यक्ति के मूड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
डॉक्सेपिन के सामान्य दुष्प्रभाव
तंद्रा, धुंधली दृष्टि, हृदय दर में वृद्धि , वजन बढ़ना , सूखा मुँह, ओर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन (निम्न रक्तचाप), कब्ज, पेशाब करने में कठिनाई



