नागबला का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार कई बीमारियों के इलाज में इसका उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल से जुड़े रोगों और पेट की बीमारियों के इलाज में नागबला बहुत ही उपयोगी है। इस लेख में हम आपको नागबला के फायदे, उपयोग और औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Contents
नागबला के गुणों के बारे में तो आगे हम आपको बता रहे हैं पहले जानते हैं कि नागबला क्या है और आप इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। बरसात के दिनों में यह पौधा खेतों के किनारे मेड़ों पर अपने आप उग जाता है। झाडीनुमा यह पौधा जमीन पर सांप की तरह फैला हुआ होता है, इसी वजह से इसे नागबला कहा जाता है। इस पौधे की जड़ें और तना काफी मजबूत होता है और ये आसानी से टूटते नहीं हैं।
नागबला का वानस्पतिक नाम Sida acuta Burm.f. (सिडा एक्युटा) है, यह Tiliaceae (टिलिएसी) कुल का पौधा है। आइये जानते हैं कि अन्य भाषाओं में इसे किन नामों से जाना जाता है।
Veronicalolia in :
विशेषज्ञों का कहना है कि नागबला बुखार, घाव या त्वचा रोगों के इलाज में सहायक है। आइये जानते हैं कि किन-किन बीमारियों के घरेलू इलाज के रूप में नागबला का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मौसम में बदलाव होने पर या ठंडी चीजों का सेवन कर लेने पर अक्सर लोग जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। आयुर्वेद में बताए गए कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप जुकाम से आराम पा सकते हैं। नागबला की मदद से भी आप सर्दी जुकाम से आराम पा सकते हैं। इसके लिए नागबला की पत्तियों का रस नाक में डालने से और इसकी पत्तियों का सेवन करें।
नागबला की पत्तियों को हल्का गर्म करने स्तनों पर रखने या वहां बाँधने से स्तनों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। अगर स्तनों में दर्द बहुत ज्यादा हो तो नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।
दिल की बीमारियों के इलाज में सहायक है नागबला (Nagbala Helps in treatment of Heart Diseases in Hindi)
दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए नागबला काफी उपयोगी है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप रोजाना 3-5 ग्राम नागबला की जड़ के चूर्ण का सेवन ढूढ़ के साथ करें तो इससे दिल के रोगों के लक्षणों में कमी आती है। एक महीने तक इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।
अगर आप दस्त से परेशान हैं तो नागबला का उपयोग करें, यह दस्त को रोकने में कारगर है। विशेषज्ञों के अनुसार दस्त होने पर नागबला के फल और जड़ के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेचिश में भी आराम मिलता है।
बवासीर के इलाज में नागबला के फायदे :
कब्ज की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसे अनदेखा करने पर और समय रहते इलाज ना करवाने से आगे चलकर बवासीर की समस्या हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप खानपान में बदलाव लाएं और घरेलू उपचारों की मदद से इसे ठीक करें। विशेषज्ञों का मानना है कि नागबला की जड़ और पत्तियों के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें या इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे बवासीर में फायदा मिलता है।
प्लीहा को बढ़ने से रोकता है नागबला :
नागबला में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो प्लीहा को बढ़ने से रोकते हैं। नागबला की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सेवन करें या इन पत्तों को हल्का गर्म करने प्लीहा वाले हिस्से पर रखें। ऐसा करने से प्लीहा वृद्धि की समस्या में लाभ मिलता है।
गठिया के इलाज में लाभ पहुंचाता है नागबला :
उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। ऐसे कई आयुर्वेदिक घरेलू इलाज हैं जिनकी मदद से आप गठिया या आर्थराइटिस की समस्या में आराम पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नागबला गठिया के इलाज में काफी कारगर है। इसके लिए नागबला की पत्तियों का पेस्ट बना लें और जहाँ दर्द हो रहा हो उन जोड़ों पर लगाएं। इससे जल्दी आराम मिलता है। इसी तरह इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से भी गठिया में फायदा मिलता है।
टीबी के इलाज में लाभदायक है नागबला :
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार नागबला में ऐसे औषधीय गुण हैं जो टीबी के इलाज में बहुत मदद करते हैं। अगर आप टीबी के मरीज हैं तो नीचे बताए गए तरीकों से नागबला का उपयोग करें। खुराक संबंधी अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
नाक-कान से खून बहने की समस्या में फायदेमंद है नागबला :
गर्मियों के मौसम में कई लोगों को नाक-कान से खून बहने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को आयुर्वेद में रक्तपित्त कहा गया है। इसके इलाज के लिए आप नागबला का उपयोग कर सकते हैं। नागबला चूर्ण का सेवन शहद के साथ मिलाकर करने से यह समस्या ठीक होती है।
वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाता है नागबला :
आयुर्वेद के अनुसार अगर आप नियमित रूप से नागबला की जड़ी के चूर्ण का सेवन दूध के साथ करें तो इससे वीर्य को पोषण मिलता है और उसकी गुणवत्ता में सुधार आता है।
नागबला के उपयोगी भाग :
आयुर्वेद के अनुसार नागबला की जड़ें, पत्तियां और पञ्चांग सेहत के लिए उपयोगी हैं।
नागबला का इस्तेमाल कैसे करें :
अगर आप किसी बीमारी के घरेलू इलाज के रूप में नागबला का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही उपयोग करें।
आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, त्रिफला चूर्ण पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. जिन लोगों को अपच, बदहजमी…
डायबिटीज की बात की जाए तो भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही…
मौसम बदलने पर या मानसून सीजन में त्वचा से संबंधित बीमारियाँ काफी बढ़ जाती हैं. आमतौर पर बढ़ते प्रदूषण और…
यौन संबंधी समस्याओं के मामले में अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं और खुद से ही जानकारियां…
पिछले कुछ सालों से मोटापे की समस्या से परेशान लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. डॉक्टरों के…
अधिकांश लोगों का मानना है कि गौमूत्र के नियमित सेवन से शरीर निरोग रहता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ भी इस बात…