Sign in to your account
or
By signing in you agree to our
Terms & conditions
 and 
Privacy policy

डारिफेनासिन का उपयोग

Darifenacin का इस्तेमाल अतिसक्रिय मूत्राशय (अचानक पेशाब करने की आवश्यकता और कभी-कभी पेशाब का अनैच्छिक रिसाव भी) में किया जाता है अतिसक्रिय ब्लैडर (OAB) एक ऐसी समस्या है जिसमें बार-बार पेशाब आना, मूत्र विसर्जन की तीव्र इच्छा और मूत्र विसर्जन पर नियंत्रण ना होना जैसे लक्षण शामिल हैं।

डारिफेनासिन कैसे काम करता है

डारिफेनासिन अतिसक्रिय मूत्राशय की गतिविधि को कम करता है, जिससे शौचालय जाने से पहले लंबे समय तक प्रतीक्षा करने में मदद मिलती है और इससे मूत्राशय में जमा होने वाले मूत्र की मात्रा में भी वृद्धि होती है।
डैरिफेनासिन, एंटीमस्करिनिक नामक दवाओं की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। यह मूत्राशय की मांसपेशियों को शिथिल करता है, इस तरह यह बार-बार, तुरंत या अनियंत्रित पेशाब लगने की समस्या की रोकथाम करता है।

डारिफेनासिन के सामान्य दुष्प्रभाव

सूखा मुँह, उबकाई , कब्ज, Dyspepsia, धुंधली दृष्टि, सिर दर्द, खट्टी डकार
Authenticity

Want to Know More

Read Our Editorial Policy

डारिफेनासिन के लिए उपलब्ध दवा

डारिफेनासिन के लिए विशेषज्ञ की सलाह

  • यदि आपको डेरिफेनासिन या टैब्लेट के किसी घटक से एलर्जी है तो डेरिफेनासिन टैब्लेट न लें।
  • डेरिफेनासिन का प्रयोग न करें यदि आपको मूत्र प्रतिधारण (ब्लैडर खाली करने में अक्षमता) है; ग्लूकोमा (आंखों में तेज दबाव) है या मायस्थेनिया ग्रैविस (असामान्य थकावट द्वारा अभिलक्षित रोग) और चुनिंदा मांसपेशियों में कमजोरी है; अल्सर, कब्ज है; सीने में जलन या डकार आती है।
  • डेरिफेनासिन का प्रयोग न करें, यदि आप अंग अस्वीकरण को रोकने के लिए दवाइयां ले रहे हैं, या उच्च रक्तचाप, फंगल या विषाणुजनित संक्रमण के इलाज के लिए दवाइयां ले रहे हैं तो डेरिफेनासिन न लें।