एज़ट्रियोनैम का उपयोग
Aztreonam का इस्तेमाल गंभीर जीवाणु संक्रमण में किया जाता है इसका इस्तेमाल शरीर के अलग अलग हिस्सों जैसे कि त्वचा, नरम ऊतकों, मूत्र मार्ग, खून, मस्तिष्क, कान, पेट, हड्डियों, श्वासनली और फेफड़ों में होने वाले संक्रमण में किया जाता है।
एज़ट्रियोनैम कैसे काम करता है
एज़ट्रियोनैम एक एंटीबायोटिक है। यह जीवाणुओं की कोशिका भित्तिओं पर हमले कर उन्हें नष्ट करता है। विशेष कर, यह कोशिका भित्ति में पेप्टाइडोग्लाइकन नामक पदार्थ के संश्लेषण को रोकता है, जो जीवाणुओं को मानव शरीर में जीवित रहने के लिए उनकी कोशिका भित्ति को आवश्यक मजबूती प्रदान करता है।
एज़ट्रियोनैम के सामान्य दुष्प्रभाव
लाल चकत्ते, उल्टी, उबकाई , दस्त



