Written by: Dixit rajput
16 JUNE 2025
भुने हुए चने से बना सत्तू एक ऐसा फूड है जो चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को अंदर से ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखता है।आइए जानें, इसे डाइट में शामिल करने से आपको कौन से 5 फायदे मिल सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
सत्तू में शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुँचाने वाले गुण मौजूद होते हैं। सुबह के समय, जब घंटों के उपवास के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है, तो पानी और नींबू के साथ सत्तू मिलाकर पीना हाइड्रेटेड और एनर्जी से भरपूर रहने का एक बेहतरीन तरीका है।
Photo Credit: Freepik
सत्तू में प्रोटीन, आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। यह आपके शरीर में एनर्जी बनाए रखता है, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।
Photo Credit: Freepik
इसमें ज्यादा मात्रा में मौजूद फाइबर की वजह से, यह कब्ज से राहत दिलाने और पेट को अछे से साफ करने में मदद करता है। साथ ही पेट को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
Photo Credit: Freepik
सत्तू में मौजूद ज्यादा फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट को भर हुआ महसूस कराते हैं। जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती खाने की इच्छा कम होती है। साथ ही आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
सत्तू ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से, यह ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने और बढ़ी हुई ब्लड शुगर के खतरों से बचाने में मदद करता है।
Photo Credit: Freepik