Written by: Dixit rajput
05 JUNE 2025
नियासिनमाइड या निकोटोमाइड विटामिन B3 का एक प्रकार है। जो डार्क स्पॉट्स और सूजन को कम करता है, स्किन को लचीला बनाता है और आपकी स्किन को कई दूसरे फायदे भी पहुँचाता है।
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड मुख्य रूप से स्किन को लचीला बनाने, स्किन में प्रोटीन बनाने और डैमेज से बचाने के लिए स्किन में नमी को लॉक करने में मदद करता है।
Photo Credit: Freepik
आइए नियासिनमाइड और इससे होने वाले फायदों को थोड़ा विस्तार से समझते हैं:
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड केराटिन मॉलिक्यूल्स के बीच की जगह को चौड़ा करने में मदद करता है। केराटिन मॉलिक्यूल्स स्किन को लचीला बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे लालिमा को कम करने और त्वचा की रंगत को बहाल करने में मदद मिल सकती है।
2
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड, त्वचा में बनने वाले ऑयल के प्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसलिए यह ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालाँकि इस पर अभी ज्यादा रिसर्च की जरुरत है।
3
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड, यूवी किरणों से डैमेज हुए स्किन सेल्स को दोबारा बनाने में मदद कर सकता है। फिर भी, आपको हर दिन सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
4
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड स्किन के हाइपरपिग्मेंटेशन या पिगमेंटेशन डिसऑर्डर के इलाज में मददगार हो सकता है। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद कर सकता है।
5
Photo Credit: Freepik
नियासिनमाइड मुँहासे के इलाज़ में काफी हद तक मदद कर सकता है, लेकिन इस पर अभी और ज्यादा रिसर्च की जरुरत है।
6
Photo Credit: Freepik