Written by: dixit rajput
03 JUNE 2025
पैदल चलना शरीर के लिए फायदेमंद होता है यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना पैदल चलने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है?
Photo Credit: Freepik
रिसर्च से पता चलता है कि नियमित रूप से पैदल चलने और लंबा जीवन जीने के बीच संबंध है। रोजाना ज़्यादा कदम चलने से आपकी उम्र में कई साल बढ़ सकते हैं, खास तौर पर उन लोगों के लिए जो अभी शारीरिक तौर पर कम एक्टिव हैं।
1
Photo Credit: Freepik
पैदल चलने से हार्ट की मसल्स मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है। तेज चलने से दिल को एक्सरसाइज करने जितना फायदा मिलता है।
2
Photo Credit: Freepik
पैदल चलने से मूड बेहतर होने के साथ-साथ स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षणों से भी राहत मिलती है। साथ ही इससे मेमोरी और फोकस को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है।
3
Photo Credit: Freepik
रोजाना पैदल चलने से उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व, और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ बेहतर शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
4
Photo Credit: Freepik
पैदल चलना एक काफी आसान एक्टिविटी है, जिसे ज्यादातर लोग आसानी से कर सकते हैं, चाहे उनकी उम्र या फिटनेस का लेवल कुछ भी हो। इसके लिए किसी विशेष उपकरण या महंगी मेम्बरशिप की भी जरुरत नहीं है।
5
Photo Credit: Freepik
ब्रेक के दौरान सीढ़ियाँ चढ़ने या टहलने जैसी छोटी-छोटी एक्टिविटीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकती हैं। यह आपकी दिनचर्या में ज़्यादा से ज़्यादा फिजिकल एक्टिविटी को शामिल करने का एक आसान तरीका है।
Photo Credit: Freepik