Written by: Dixit rajput
बच्चों के दिमागी विकास में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी डाइट में सही चीजों को शामिल करने से याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाने के साथ दिमाग के सही विकास में मदद मिल सकती है।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं, बच्चों के दिमाग के सही विकास और ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए, उनकी डाइट में कौन सी 6 चीजों को शामिल करना चाहिए:
Photo Credit: Freepik
डेयरी प्रोडक्ट्स ब्रेन टिशूज की ग्रोथ में सपोर्ट करते हैं और न्यूरोट्रांसमीटर फ़ंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इन्हें सुबह नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल करें।
1
Photo Credit: Freepik
साबुत अनाज में ग्लूकोज, फाइबर और विटामिन B भरपूर मात्रा में होता है, ये दिमाग को एनर्जी देते हैं। दलिया, होल ग्रेन सैंडविच और ब्राउन राइस कुछ अच्छे विकल्प हैं।
2
Photo Credit: Freepik
नट्स में हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो ब्रेन सेल्स के फंक्शन और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन्हें स्नैक्स के रूप में, नट बटर में या स्मूदी में मिलाकर इस्तेमाल करें।
3
Photo Credit: Freepik
पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज, दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इन्हें दही, स्मूदी या अनाज में मिलकर बच्चों को खिलाएं।
4
Photo Credit: Freepik
अंडे, मेमोरी और ब्रेन सेल्स कम्युनिकेशन में सपोर्ट करते हैं। ये कोलीन, प्रोटीन और विटामिन B से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर, तलकर या रोल बनाकर बच्चों की डाइट में शामिल करें।
5
Photo Credit: Freepik
फैटी फिश, दिमाग के विकास और फोकस बढ़ाने के लिए फायदेमंद है। यह ओमेगा-3, DHA से भरपूर होती है। ग्रिल्ड फिश, फिश पैटी या पास्ता में मिलाकर इस्तेमाल करें।
6
Photo Credit: Freepik
बच्चों को संतुलित भोजन खिलाएं। यहाँ बताई गयी चीजों को उनके खाने में शामिल करें और ध्यान दें कि वो एक अच्छी नींद लें।
Photo Credit: Freepik