Written by: DIXIT RAJPUT
दौड़ना, फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन मांसपेशियों की थकान, जोड़ों का दर्द और सूजन आपके रूटीन में रूकावट डाल सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट आपके लिए किन तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं:
Photo Credit: Shutterstock
दौड़ने से मांसपेशियां थक जाती हैं और उनमें दर्द होता है। ओमेगा 3 में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दौड़ने के बाद मांसपेशियों को जल्दी ठीक करते हैं और लंबी दौड़ के समय दर्द को कम करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स लेने से मांसपेशियों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है, थकान कम होती है, और आप बिना जल्दी थके अधिक समय तक दौड़ सकते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
दौड़ने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है। ओमेगा-3 आपके जोड़ों के लिए चिकनाई का काम करता है। साथ ही उन्हें अकड़न और दर्द से भी बचाता है।
3
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 फैटी एसिड, दिल की धड़कन को सामान्य रखने, ब्लड प्रेशर को कम करने और सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे आपके दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहती है।
4
Photo Credit: Freepik
क्या आप ज्यादा देर तक, तेज़ दौड़ना चाहते हैं? ओमेगा-3 मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। जिससे दौड़ के दौरान शरीर को ऊर्जा के लिए फैट बर्न करने में आसानी होती है।
5
Photo Credit: Shutterstock
रोजाना 1,000 mg से 12000 mg तक अच्छी गुणवत्ता वाले फिश ऑयल या प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 का सेवन करें। कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Photo Credit: Freepik