Written by: Dixit rajput
अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको फलों से पूरी तरह परहेज करने की ज़रूरत नहीं है! बस ऐसे फल चुनें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो ताकि वे आपके शुगर लेवल को न बढ़ाएँ।
Photo Credit: Freepik
आइए जानें ऐसे 5 फलों के बारे में जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक से नहीं बढ़ाते:
Photo Credit: Shutterstock
बेरीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ये ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मदद करती हैं। आप इन्हें ऐसे ही स्नैक के रूप में या दही में डालकर खा सकते हैं।
1
Photo Credit: Shutterstock
रोजाना एक सेब खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सेब में फाइबर अधिक होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। जिससे यह पेट को भरा रखता है और शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।
2
Photo Credit: Freepik
चेरी, खास तौर पर खट्टी लाल चेरी (Tart Cherry), में एंटीइंफ्लामेट्री गुण होते हैं और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। संतुलित मात्रा में चेरी खाना डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
3
Photo Credit: Freepik
साबुत संतरे (रस नहीं!) विटामिन C और फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है। संतरे को साबुत खाने पर ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यह आपके पेट में धीरे-धीरे पचती है, इसलिए शुगर का अवशोषण भी धीरे-धीरे होता है।
5
Photo Credit: Freepik