Written by: Dixit rajput
वॉल-सिट आपके फिटनेस लेवल को बढ़ाने के लिए आसान लेकिन बहुत पावरफुल एक्सरसाइज है। हर दिन लगभग 10 वॉल सिट्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं रोजाना वॉल-सिट्स करने के 5 प्रमुख फायदों के बारे में:
Photo Credit: Freepik
वॉल सिट आपके जांघों, पिंडलियों, हैमस्ट्रिंग, और ग्लूट्स पर काम करता है। यह एक्सरसाइज बिना किसी उपकरण के आपकी मसल्स की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाती है
1
Photo Credit: Shutterstock
इस स्थिति में बने रहने के लिए आपके शरीर को संतुलन और स्थिरता बनाए रखने की जरुरत होती है। जिसके लिए उसे कोर की मसल्स को एक्टिव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
2
Photo Credit: Freepik
जब भी आप यह एक्सरसाइज करते हैं, तब आप अपनी मसल्स को लंबे समय तक स्ट्रेंथ होल्ड करने के लिए तैयार करते हैं। जिससे आपकी मसल्स मजबूत होती हैं और उनकी सहनशक्ति बढ़ती है।
3
Photo Credit: Shutterstock
वाल-सिट एक्सरसाइज करने से आपके घुटनों और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियां धीरे-धीरे मजबूत होने लगती हैं। जिससे आपके जोड़ों को सपोर्ट मिलता है और उन पर दवाब कम होता है।
4
Photo Credit: Shutterstock
हालाँकि इस व्यायाम में ज्यादा मूवमेंट नहीं होता, लेकिन इसे करने से कई मसल्स ग्रुप एक्टिव हो जाते हैं। जिससे आपके शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं।
5
Photo Credit: Freepik
अपनी पीठ को दीवार से सटाकर रखें, घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें और जांघों को फर्श के समानांतर रखें। 20-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
5
Photo Credit: Freepik