Written by: Dixit rajput
दही और छाछ दोनों ही भारतीय-घरों में पुराने समय से ही उपयोग किये जाते रहे हैं। खासकर गर्मियों में इनका सेवन काफी ज्यादा किया जाता है।
Photo Credit: Freepik
हालांकि ये दोनों ही दूध से प्राप्त होते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। लेकिन जब बात पेट को स्वस्थ रखने की आती है, हो सकता है कि आपकी जरूरतों के हिसाब से इनमे से कोई एक आपके लिए ज्यादा बेहतर हो:
Photo Credit: Freepik
दही में प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में होते हैं - ये अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं। आँतों के फ्लोरा में सुधार करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं।
1
Photo Credit: Shutterstock
छाछ, दही को मथकर उसमें से मक्खन निकालने के बाद बचा हुआ तरल-पदार्थ है। यह हल्का होता है, पचाने में आसान होता है और इसमें कुछ प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। खासकर यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है।
2
Photo Credit: Shutterstock
अगर आप एक हल्के, हाइड्रेटिंग विकल्प की तलाश में हैं जो पेट को आराम दे? तो छाछ आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन अगर आप प्रोबायोटिक्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में चाहते हैं, तो दही ज्यादा बेहतर है।
Photo Credit: Shutterstock
हालाँकि पेट को स्वस्थ रखने के लिए दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। लेकिन छाछ पेट के लिए ज्यादा कोमल और पचने में आसान हो सकता है, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में या भारी खाना खाने के बाद।
Photo Credit: Freepik
भरपूर फायदे के लिए ताजे और घर पर बने दही और छाछ का इस्तेमाल करें।
Photo Credit: Freepik