गर्मियों में आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, जिसे सभी का खाने का मन होता है। लेकिन क्या डॉयबिटीज़ वाले लोग आम खा सकते हैं?
Photo Credit: Freepik
इसका जवाब है, हाँ! सीमित मात्रा में आम खाना डॉयबिटीज़ से पीड़ित लोगो के लिए सुरक्षित हो सकता है।
Photo Credit: Shutterstock
आम में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसमें फाइबर और ज़रूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। अगर इन्हें समझदारी से खाया जाए, तो ये स्वास्थ्य को कई फायदे पहुँचा सकते हैं। आइए विस्तार से जानें:
Photo Credit: Freepik
आम में नेचुरल शुगर होती है। हालांकि, मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI 51-56) के कारण, अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक से नहीं बढ़ाता।
1
Photo Credit: Freepik
आम में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और पाचन को बढ़ाता है। जिस वजह से यह डायबिटीज़ के रोगी के लिए सुरक्षित माना जा सकता है।
2
Photo Credit: Freepik
इस रसीले फल में मैंगिफेरिन नामक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो सूजन से लड़ता है और आपके सेल्स को डॉयबिटीज़ के करण होने वाले डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है।
3
Photo Credit: Shutterstock
कुछ अध्ययनों से पता चलता है, कि आम के पॉलीफेनॉल्स, इंसुलिन-सेंसिटिविटी में सुधार कर सकते हैं, जिससे वे लंबे समय तक शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4
Photo Credit: Freepik
आम में विटामिन C, A और फोलेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो इम्यून सिस्टम और आँखों की रौशनी को बेहतर बनाने के साथ सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं, यह एक डॉयबिटीज़ पेशेंट के लिए जरुरी है।
5
Photo Credit: Freepik
सुरक्षित रहने के लिए इन्हें सिमित मात्रा में खाना बेहतर है। एक दिन में लगभग ½ कप (लगभग 80-100 ग्राम) तक ही आम खाएं, साथ ही उनमें ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें न मिलाएं।
6
Photo Credit: Freepik
आम को प्रोटीन या हेल्दी फैट्स, जैसे नट्स या दही के साथ मिक्स करें। यह कॉम्बिनेशन शुगर रिलीज़ को धीमा करता है और ब्लड में उसे अचानक बढ़ने से रोकता है।
7
Photo Credit: Freepik
प्रोसेस्ड मैंगो जूस, डिब्बाबंद आम और ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें जिनमें एक्स्ट्रा शुगर एड की गई हो। संतुलित मात्रा में ताजे फल खाएं।
8
Photo Credit: Freepik
डॉयबिटीज़ रोगी आम खा सकते हैं, लेकिन मात्रा का ध्यान रखें। समझदारी से खाएं और अपने ब्लड शुगर लेवल की जाँच करते रहें।
Photo Credit: Freepik