Written by: dixit rajput
सहजन, जो कि मोरिंगा ओलीफेरा पेड़ की फली है, को विशेष रूप से दक्षिण एशिया में, कई प्रकार के व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है।
Photo Credit: Shutterstock
अपने अनोखे स्वाद के अलावा, ये फलियाँ कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर हैं। जो आपके सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। आइए इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Shutterstock
सहजन में विटामिन A, C और B कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही ये फलियाँ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भी भरपूर शामिल हैं। जिससे आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
1
Photo Credit: Shutterstock
सहजन में मौजूद विटामिन-सी की अधिक मात्रा, इम्युनिटी बढ़ाकर शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
2
Photo Credit: Freepik
सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर विरुद्ध हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
3
Photo Credit: Freepik
सहजन में पाए जाने वाले यौगिक, ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में सहायक होते हैं। जिससे यह डॉयबिटीज़ वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है।
4
Photo Credit: Freepik
सहजन की फलियों में सूजन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। जिससे यह गठिया से परेशान लोगों को सूजन से राहत पाने में मदद कर सकता है।
5
Photo Credit: Freepik
सहजन पाचन में सहायक है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह कब्ज जैसी सामान्य पाचन समस्याओं को रोकता है और पेट को स्वस्थ बनाए रखता है।
6
Photo Credit: Shutterstock
सहजन दिल को सेहतमंद बनाए रखने में कारगर हैं। क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी नियंत्रित रखते हैं।
7
Photo Credit: Freepik