धनिया को अक्सर हम खाने में खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर एक अद्भुत जड़ी-बूटी है।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं, भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला धनिया आपके लिए किन तरीकों से फायदेमंद है:
Photo Credit: Freepik
धनिया अपच, पेट फूलने और गैस की समस्या से राहत दिलाता है। इसे खाने में मिलाकर इस्तेमाल कर पर वह आसानी से पच जाता है।
1
Photo Credit: Freepik
धनिया विटामिन A, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है। जो आँखों की रौशनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही ये तत्व आपको बढ़ती उम्र के साथ होने वाले मैक्यूलर डिजनरेशन से बचाने में मदद कर सकते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
धनिया के एंटीऑक्सीडेंट यौगिक नर्व सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि यह एंग्जायटी से छुटकारा दिलाने और याददाश्त में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।
3
Photo Credit: Shutterstock
धनिया के बीज और पत्तियाँ अपने फाइटोएस्ट्रोजन जैसे प्रभाव के कारण मासिक धर्म के चक्र को नियमित करने, सूजन, ऐंठन और साथ ही मुँहासों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि धनिया के बीज और पत्ते, एंजाइम एक्टिविटी को बढ़ाकर और इंसुलिन फंक्शन को बेहतर बनाकर ब्लड-शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5
Photo Credit: Shutterstock
धनिया में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही आपके पेट को हानिकारक रोगाणुओं से भी बचाते हैं और आपको भोजन संबधी इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।
6
Photo Credit: Freepik