लंबे समय तक रहने वाली सूजन, शरीर में कई गंभीर समस्यायों को जन्म दे सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के बारे में जो सूजन से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।
Photo Credit: Freepik
करक्यूमिन से भरपूर हल्दी एक पॉवरफुल एंटी-इंफ्लामेट्री हर्ब है। रोजाना इसका लाभ लेने के लिए इसे गर्म दूध, करी या स्मूदी में मिलाकर सेवन करें।
1
Photo Credit: Freepik
अदरक जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द और पाचन तंत्र की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसे चाय या दाल-सब्जी पकाने में इस्तेमाल करें।
2
Photo Credit: Freepik
भारत में खाने में काफी बड़े स्तर पर इस्तेमाल होने वाले लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
EGCG जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन-टी सूजन को कम करने के साथ-साथ दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। रोज़ाना 1-2 कप ग्रीन-टी पिएँ।
4
Photo Credit: Freepik
दालचीनी में एंटी-इन्फ्लामेट्री और ब्लड-शुगर को संतुलित करने वाले गुण होते हैं। इसे ओट्स, फलों या हर्बल-टी में मिलाकर इस्तेमाल करें।
5
Photo Credit: Freepik
आँवला, विटामिन-सी और पॉलीफेनॉल से भरपूर होता है। जो सूजन से लड़ने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसे कच्चा, जूस के रूप में या मुरब्बा के रूप में खाएं।
6
Photo Credit: Freepik
इन इंग्रीडिएंट्स का भरपूर फायदा उठाने के लिए, इन्हें संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
Photo Credit: Freepik
सूजन जैसी समस्या से राहत पाने के लिए इन सभी इंग्रीडिएंट्स को अपनी डाइट में शामिल करें और फायदा उठाएं। डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
Photo Credit: Freepik