Written by: Dixit rajput
ओमेगा-3 फैटी एसिड यूं तो सामान्य तौर पर पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए इनके कुछ विशेष फायदे भी हैं।
Photo Credit: Freepik
दिल को स्वस्थ रखने से लेकर, ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने तक, आइए जानते हैं ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स पुरुषों के लिए किन तरीकों से फायदेमंद होते हैं:
Photo Credit: Shutterstock
ओमेगा-3 सूजन को कम करता है और मांसपेशियों की रिकवरी को तेज करता है। जिससे आपको वर्कआउट के दौरान बेहतर सपोर्ट मिलता है।
1
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 "बैड" कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और ब्लड प्रेशर को कम करता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है ,जो पुरुषों में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
2
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 फैटी एसिड, याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। साथ ही अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों से भी बचाते हैं।
3
Photo Credit: Shutterstock
ओमेगा-3 को अपने एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणों के लिए जाना जाता है। यह जोड़ों के दर्द और जकड़न को कम करने में सहायता करता है। जिससे यह गठिया या कम फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
4
Photo Credit: Freepik
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 टेस्टोस्टेरोन का सही स्तर बनाए रखने में कारगर हो सकता है, जिससे पुरुषों में मसल्स ग्रोथ के साथ-साथ एनर्जी बनाए रखने में मदद मिलती है।
5
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 एक ऐसा फैटी एसिड है, जो स्ट्रेस एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षणों से छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह मूड को बेहतर बनाने और आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
6
Photo Credit: Freepik
सप्लीमेंट्स के अलावा, सैल्मन या मैकेरल जैसी फैटी फिश, अलसी के बीज, अखरोट और चिया सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं।
Photo Credit: Freepik
ओमेगा-3 कैप्सूल पुरुषों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक बहुत ही आसान और प्रभावी तरीका है। हालाँकि, अगर आपका कोई प्रश्न है या इस बारे में ज्यादा जानकारी की जरुरत है, तो किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Photo Credit: Freepik