Written by: Dixit rajput
अगर आप वजन कम कर रहे हैं या करना चाहते हैं, तो यहाँ बताए गए ये 6 फल, आपके इस काम को आसान बना सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये 6 फल प्राकृतिक रूप से फैट बर्न करने और भूख को कम करने में मदद करते हैं। आइए इनके बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर से भरपूर सेब,पेट को लम्बे समाय तक भरा रखते हैं। सुबह या शाम के स्नैक्स के तौर पर ये बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें कच्चा या पीनट बटर के साथ खाएँ।
1
Photo Credit: Freepik
बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और इनमें शुगर की मात्रा कम होती है। ये इंसुलिन को नियंत्रित करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं। इन्हें स्मूदी या ओटमील में मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
2
Photo Credit: Freepik
अध्ययनों से पता चलता है कि चकोतरा, पेट की चर्बी को कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार कर सकता है। इसमें कैलोरी कम होती हैं और यह शरीर को हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग रखता है।
3
Photo Credit: Freepik
मीठा होने के बावजूद, तरबूज़ में 90% से ज़्यादा पानी होता है। जिससे यह पेट तो भर देता है, लेकिन हमें कैलोरी कम मिलती हैं। साथ ही, इसमें आर्जिनिन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो फैट बर्न करने में मदद कर सकता है।
4
Photo Credit: Freepik
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो आपको पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं।
5
Photo Credit: Freepik
विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी पाचन में सहायता करती है और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाती है। जिससे यह वजन घटा रहे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाती है।
6
Photo Credit: Shutterstock