Written by: Dixit rajput
12 JUNE 2025
हालांकि आजकल दही के साथ फलों का कॉम्बिनेशन काफी चलन में है। लेकिन यह पाचन को खराब कर सकता है, एसिडिटी बढ़ा सकता है और गट हेल्थ में असंतुलन पैदा कर सकता है।
Photo Credit: Freepik
एक्स्पर्ट्स इस बारे में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, खासकर अगर आपको पेट की समस्या है। आइए जानें कि इससे क्या नुकसान हो सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
फल जल्दी पच जाते हैं, जबकि दही बहुत धीरे-धीरे पचती है। जिससे फल पेट में सड़ने लगते हैं और पेट फूल जाता है। इससे पेट में गैस और डिस्कम्फर्ट की समस्या होती है।
1
Photo Credit: Freepik
चूंकि दही अम्लीय प्रकृति की होती है, इसलिए अनानास या संतरे जैसे फलों के साथ इसे खाने पर अम्लता (Acidity) और बलगम का स्तर बढ़ सकता है। जिससे जुकाम, साइनस और कंजेशन की समस्या और भी बदतर हो सकती है।
2
Photo Credit: Freepik
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जबकि फलों में नेचुरल शुगर होती है। जब इन्हें एक साथ मिलाया जाता है, तो ये आँतों के माइक्रोबायोटा को डिस्टर्ब करते हैं। जिससे संभावित रूप से सूजन, कमज़ोर इम्यूनिटी और पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी हो सकती है।
3
Photo Credit: Freepik
अम्लीय फलों के साथ दही का सेवन करने से दही में मौजूद प्रोटीन नष्ट हो सकता है, जिससे इस प्रोटीन का अवशोषण लगभग बेअसर हो जाता है।
4
Photo Credit: Freepik
आयुर्वेद में फलों के साथ दही को असंगत (विरुद्ध आहार) माना गया है। इनके विपरीत गुण पाचन (जठराग्नि) को डिस्टर्ब कर सकते हैं, और आम (टॉक्सिन्स )को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे सूजन और स्किन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
5
Photo Credit: Freepik
- दही और पका हुआ ओट्मील - दही और भुना जीरा - फल (बिना दूध/दही के) - फलों के साथ बादाम या नारियल की दही
Photo Credit: Freepik
दही और फलों को साथ खाने की बजाए उन्हें अलग-अलग समय पर खाएँ। ताकि आपको इन चीजों का भरपूर फायदा मिल सके! अगर इस बारे में आपको कोई कनफ्यूजन है, तो आयुर्वेद या प्रमाणित डाइटीशियन के अनुसार फूड्स का कॉम्बिनेशन बनाएँ।
Photo Credit: Freepik