त्रिफला, भारत में सदियों से उपयोग किया जाने वाला एक आयुर्वेदिक मिश्रण है, इसे तीन जड़ी-बूटियों (आँवला, हरड़ और बहेड़ा) को मिलाकर बनाया जाता है।
Photo Credit: Freepik
यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ कई दूसरे अद्भुत फायदों से भरपूर होता है। आइए जानें कि यह हर्बल फ़ॉर्मूला आपके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकता है।
Photo Credit: Freepik
त्रिफला पाचन तंत्र को धीरे-धीरे साफ करता है। यह पेट को पूरा साफ़ करने, कब्ज से राहत दिलाने और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में भी मदद करता है।
1
Photo Credit: Shutterstock
त्रिफला विटामिन-सी और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक नेचुरल सोर्स है। ये एंटीऑक्सीडेंट, फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और शरीर पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
त्रिफला टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालकर उसे डिटॉक्स करता है, और लिवर को सपोर्ट करता है । जिससे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
3
Photo Credit: Shutterstock
त्रिफला के एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटी माइक्रोबियल गुण पूरे मुँह को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह प्लाक को कम करने और मसूड़ों को बीमारी से बचाने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Freepik
त्रिफला मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और फैट के अवशोषण को कम करता है। जिससे यह वजन घटाने के लिए भी एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
5
Photo Credit: Shutterstock
आयुर्वेदिक परंपरा में त्रिफला को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आँखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।
6
Photo Credit: Freepik