Written by: Dixit rajput
सॉ पाल्मेटो के पेड़ आम तौर पर दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में पाए जाते हैं। यह फल कई अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर है। आइए जानें इसके सेवन से आपको कौन से 5 फायदे मिल सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
फ्लेवोनोइड्स और प्लांट स्टेरोल्स से भरपूर सॉ पाल्मेटो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह बॉडी सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और और उन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है।
1
Photo Credit: Shutterstock
इसका उपयोग आमतौर पर वृद्ध पुरुषों में बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) से जुड़ी पेशाब संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
2
Photo Credit: Freepik
सॉ पाल्मेटो, DHT नामक हार्मोन के लेवल को कम करता है। यह हार्मोन आपके बालों के स्वास्थ्य और प्रोस्टेट के आकार दोनों को प्रभावित करता है।
3
Photo Credit: Freepik
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि सॉ पाल्मेटो, टेस्टोस्टेरोन के हेल्दी लेवल को मेंटेन रखकर कामेच्छा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। लेकिन इस विषय में अभी ज्यादा रिसर्च की आवश्यकता है।
4
Photo Credit: Freepik
हेयर सप्लीमेंट्स में आम तौर पर प्रयोग किया जाने वला सॉ पाल्मेटो, पैटर्न हेयर लॉस से जूझ रहे पुरुषों और महिलाओं दोनों में बालों के पतले होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है।
5
Photo Credit: Freepik